दीवानी न्यायालय में हाइकोर्ट द्वारा नौ न्यायिक अधिकारियों का तबादला इधर से उधर किया गया है जिसमें मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के पद पर जनपद मेरठ से आये शैलेष कुमार पांडेय को बनाया गया। इसके अलावे कई ज्यूडिसियल अफसरों को इधर से उधर किया गया है। सभी न्यायिक अधिकारी गण अपना अपना पदभार ग्रहण कर लिए है।
Breaking News
सनबीम स्कूल बलिया में हुआ सेंटर फॉर एक्सीलेन्स- ए आई एंड रोबोटिक्स लेब का उद्घाटन
बलिया : आज का युग तकनीकी क्रांति का युग है। अतः विद्यार्थियों को पुस्तकीय जान के साथ अनुभव आधारित शिक्षण और तकनीकी की जानकारी भी देना नितांत आवश्यक है ताकि अपने भविष्य में वो अपने कार्यक्षेत्र में इसका उपयोग कर सके।इसी बात को ध्यान में रखते हुए अपने विद्यार्थियों के हित में सदैव कार्यरत सनबीम स्कूल बलिया ने अपने विद्यालय प्रांगण में विद्यार्थियों हेतु *रोबोटिक्स एवं स्टेम लैब* का निर्माण करवाया है, जिसका उद्घाटन दिनांक 9 अप्रैल को गोरखपुर विश्वविद्यालय के विज्ञान विभाग के डीन तथा रसायनशास्त्र के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रोफेसर एन. बी. सिंह द्वारा कराया गया।
परिवहन मंत्री ने 27 एंबुलेंस को दिखाई हरी झंडी
प्रदेश सरकार से जिले को मिली 27 एंबुलेंस को परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने लोनिवि डाक-बंगले से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें 108 सेवा की 23 व 102 की 04 एंबुलेंस शामिल हैं। एंबुलेंस सेवा का मंत्री ने जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा व प्रभारी सीएमओ आदि के साथ विधि-विधान से पूजन कर शुभारंभ किया। मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार से जनपद को 49 एंबुलेंस स्वीकृत किया गया है जिसमें पहले खेप में 27 आईं हैं। कुल एंबुलेंस के आने के बाद निश्चित तौर पर लोगों बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
बलिया ने नए सीएमओ की कमान संभालेंगे संजीव बर्मन
लखनऊ। प्रदेश सरकार ने प्रदेश के 6 जनपदों में रिक्त चल रहे सीएमओ पदों को तत्काल भरने का फरमान जारी किया है। इसी क्रम में बलिया के नए सीएमओ का पदभार संजीव बर्मन को दिया गया है। जबकि अन्य पंच पदों पर भी तैनाती कर दी गई है बता दे की नई सीएमओ संजीव बर्मन इससे पूर्व आगरा में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पद पर तैनात रहे हैं।
मंगला भवानी व अन्नपूर्णा मंदिर के पास शराब की दुकान खोलने से जनआक्रोश, डीएम को सौंपा ज्ञापन
बलिया। जनपद के नरहीं थाना क्षेत्र के सरयां (उजियार घाट) के सरकारी शराब की दुकान को बिना किसी सरकारी आदेश के ठेकेदार द्वारा राजस्व ग्राम कोरंटाडीह की आबादी सहित मां मंगला भवानी तथा अन्नपूर्णा मंदिर के पास स्थानांतरित करने को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। इसे लेकर गुरुवार को ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन […]
गंगाजी के किनारे मिला क्रूड ऑयल का अकूत भंडार, 300 किमी तक ‘तेल ही तेल’
यूपी के बलिया में कच्चे तेल का भंडार ढूंढ़ने के लिए लगातार खुदाई जारी है. बड़ी-बड़ी मशीनों से ओएनजीसी की टीम क्रूड ऑयल की तलाश में खुदाई कर रही है. इसी बीच लोगों ने दावा किया कि गंगाजी के किनारे क्रूड ऑयल हो सकता है. उन्होंने कहा कि यहां दो साल पहले भी तलाश की जा रही थी, तब बार-बार बम धमाकों की आवाजें आती थीं. ONGC की टीम को भी साक्ष्य मिले हैं. जिससे ONGC के अफसरों में खुशी है.
गैंगेस्टर के दो अभियुक्तों को तीन-तीन साल की सुनाई सजा
लगभग पांच साल पूर्व के दर्ज गैंगेस्टर एक्ट के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या तीन गैंगेस्टर कोर्ट नीलम ढांका की न्यायालय में आरोपी सुभाष ने नोनिया छपरा सुखपुरा एवं मनोज बनवासी मुजही पकड़ी को दोषी ठहराते हुए तीन-तीन साल के कारावास की सजा सुनाई है और पांच-पांच हजार रूपये जुर्माने से दंडित की है। जुर्माना अदा नहीं करने पर अतिरिक्त पंद्रह दिनों का कारावास भुगतना होगा।
महानगरों की तर्ज पर पांच करोड़ की लागत से बलिया शहर को स्मार्ट सिटी बनाने कवायद शुरू
सूबे के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने सीसीटीवी, ट्रैफिक सिग्नल आदि लगाने को विभाग से दिए तीन करोड़ रुपए बलिया। बड़े महानगरों की तर्ज पर बलिया शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के उद्देश्य से नगरपालिका क्षेत्र के प्रमुख 10 चौराहों अत्याधुनिक बनाया जाएगा। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल इस कार्य के लिए […]
पूजा हत्याकांड: पुलिस के खुलासे से नाराजगी, आप ने CID जाँच के लिए कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
नगर इलाके में हुए पूजा चौहान हत्याकांड के विरोध में विपक्षी दलों ने अपना मोर्चा खोल दिया है लोग अपने-अपने तरीके से पुलिस के खुलासे पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने पूजा चौहान के प्रकरण में जांच की मांग को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान इस प्रकरण में मुख्यमंत्री को सम्बोधित पत्रक डीएम को सौंपकर खुलासे के लिए मांग किया। पूरे प्रकरण की जांच सीआईडी से करने की पुरजोर मांग आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने रखी।

















Your IP Address : 216.73.216.218