खबर यूपी के बलिया से है, शहर कोतवाली क्षेत्र के जेपी नगर नई बस्ती निवासी धर्मजीत सिंह पुत्र शिवनाथ सिंह ने संघ लोक सेवा आयोग भारतीय उद्यम विकास सेवा परीक्षा उत्तीर्ण कर जनपद का नाम रोशन किया है। इन्हें सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम में असिस्टेंट डायरेक्टर-ग्रेड वन के पद पर तैनात किया गया है।
Breaking News
CBSE RESULT : सनबीम बलिया के 10वीं 12 वीं का परीक्षा परिणाम रहा शत प्रतिशत
बलिया : शहर से सटे अगरसंडा स्थित सनबीम स्कूल में कक्षा दसवीं और बारहवीं का परीक्षा परिणाम निकलते ही खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यालय के बारहवीं के कला वर्ग की प्रियंका मौर्य ने 98.2 प्रतिशत एवं दसवीं की अनन्या तिवारी और श्रेया यादव ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। उनके इस परिणाम के साथ ही विद्यालय में निरंतर चौथी बार जिले में शीर्षता प्राप्त की है।
हाईकोर्ट ने बलिया एसपी ओमवीर सिंह को लगायी फटकार, जाने क्या कहा…
भाषा की मर्यादा भूल न्यायालय के संबंध में चलताऊ संबोधन करने पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने बलिया के पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह को फटकार लगाई. कोर्ट ने एसपी बलिया के हलफनामे की भाषा पर नाराजगी जताते हुए तीन दिन के भीतर नया और बेहतर हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया. अदालत ने कहा कि सरकारी अधिकारियों को न्यायालय की गरिमा का ध्यान रखते हुए मर्यादित भाषा का प्रयोग करना चाहिए.
जिले के सीबीएसई स्कूल प्रबंधक और प्रधानाचार्या की बैठक का आयोजन
विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए दिनांक 6 मई को बलिया स्थित एक प्रतिष्ठित होटल में जिले के सीबीएसई से सम्बद्ध विद्यालय के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों की बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें जिले के 25 विद्यालय के प्रबंधक और प्रधानाचार्य उपस्थित थे। यह बैठक मुख्य रूप से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखकर आयोजित किया गया था, जिसमें सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
ऑल इण्डिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन ने मनाया काला दिवस
ऑल इण्डिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन के बैनर तले पूर्वोत्तर रेलवे के स्टेशन मास्टर्स ने अपनी मांगो के समर्थन में “एक मई” को “काला – दिवस” मनाया। निरन्तर बारह घण्टे ( ई.आई.रोस्टर)की ड्यूटी व भीषण गर्मी से निजात की मांग करते हुए ई.आई रोस्टर बन्द करो,
ए.सी का प्रबंध करो।” नारा लिखा हुआ व काला फीता संग बैच लगाकर मास्टर्स ने ड्यूटी किया।
सीएमओ ने क्षय रोगियों को पोषण पोटली किया प्रदान
बलिया : मुख्य चिकित्साधिकारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम सरकार की महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री ने 2025 तक भारत को टी बी मुक्त करने का लक्ष्य रखा है। आमजन में भी काफी जागरुकता आयी है, हम सबको मिलकर टीबी को हराना है। मुख्य चिकित्साधिकारी अधिकारी द्वारा रेडक्रॉस सोसायटी […]


















Your IP Address : 216.73.216.218