सर्दियां दस्तक दे चुकी हैं और इसके साथ ही कॉर्बेट नेशनल पार्क से सटे जलाशयों में साइबेरियन पक्षियों ने डेरा जमाना शुरू कर दिया है. हर साल की तरह इस बार भी इन प्रवासी पक्षियों ने हजारों किलोमीटर की लंबी यात्रा तय कर साइबेरिया, तिब्बत और हिमालयी ऊंचे इलाकों से सुरहाताल का रुख किया है. सैलानी पक्षियों को देखकर जिले के लोगों व सैलानियों में खुशी की देखने को मिल रही है.
Breaking News
BCDA ने दिया डी आई को विदाई
बलिया केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने औषधि निरीक्षक सिधेश्वर शुक्ल का भावपूर्ण विदाई सम्मान समारोह बुधवार को एक उत्सव वाटिका में मनाया। ज्ञात हो कि औषधि निरीक्षक सिधेश्वर शुक्ल करीब चार साल बलिया में रहे। पिछले दिनों शासन उनका स्थानातरण गोरखपुर के लिये कर दिया गया था। कार्यक्रम में दवा व्यापारियों ने भावुक होकर औषधि निरीक्षक के चार वर्ष के कार्यकाल को याद करके सराहना की । एसोसिएशन के अध्यक्ष आनन्द सिंह ने कहा की औषधि निरीक्षक सबके लिये सहज एवं सहयोगी रहे हैं।
चर्चित आयुष हत्याकांड के तीन आरोपितों ने पुलिस को चकमा देकर न्यायालय में किया आत्म समर्पण, न्यायिक अभिरक्षा में भेजे गए जेल
विगत 13दिसंबर 25 को शाम साढ़े छः बजे उभांव थाना क्षेत्र बेल्थरा रोड कस्बा अंतर्गत बंशी पैलेस के पास राहुल यादव नामक लड़के को घेर कर मनबढ़ युवकों ने उसके सिने में गोली मारकर निर्मम हत्या कर दिए थे जिसमें उभांव पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वही के प्रतिभा वर्मा,सर्वजीत सिंह उर्फ गोलू, मो.फैज ,अभिषेक व विनोद यादव को गिरफ्तार कर सी जे एम शैलेष पांडेय के न्यायालय में पेश किए जहां न्यायालय ने पूछताछ के उपरांत न्यायिक अभिरक्षा में 14दिनों के रिमांड पर जेल भेजने का आदेश दिया था। इसके उपरांत यह निर्मम हत्याकांड मात्र जनपद का नहीं बल्कि प्रदेश व देश स्तर का हाई प्रोफाइल चर्चित मामला बनता गया और बलिया पुलिस के लिए भी चुनौती साबित हुआ।
हाईकोर्ट के सकारात्मक पहल का परिणाम आपकी सफलता : जिला जज
माननीय उच्च न्यायालय के सकारात्मक रुख व पहल तथा आपके द्वारा कचहरी की हकीकत को अवगत कराना ही आपके सफलता का परिणाम है उक्त उदगार जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार झा ने सिविल एवं फौजदारी संगठन के संयुक्त अभिवादन समारोह में अपने संबोधन भाषण व्यक्त किया। इससे पूर्व श्री झा ने न्यायिक अधिकारी एवं संगठन के अधिवक्ताओं संग मां सरस्वती के चित्र पर फूल माला व दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का उदघाटन किया।
बलिया में शार्ट सर्किट से फर्नीचर की दुकान में लगी आग, लाखों की इबारती लकड़ी व सामान राख
गड़वार-नगरा मार्ग पर अगरसंडा नई बस्ती स्थित ममता फर्नीचर की दुकान में बुधवार की रात करीब साढ़े दस बजे शार्ट सर्किट से लगी आग में करीब 17 से 18 लाख रुपए के सागौन, साखू व शीशम की इबारती लकड़ी और खड़िया, जंगला व अन्य सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन के जवानों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उधर, दुकान मालिक को पड़ोसियों ने सूचना दी। मौके पर पहुंचे दूकान मालिक ने दुकान का जायजा लिया।
बलिया सिविल कोर्ट में फिर से लौटी रौनक, मूल परिसर में वापस आया सिविल व फैमिली कोर्ट
वर्षों के संघर्ष और निरंतर मांग के बाद आखिरकार बलिया के अधिवक्ताओं को बहुत बड़ी जीत मिली है। परिवार न्यायालय एवं सिविल न्यायालय को जिला एवं सत्र न्यायालय (विस्तार) से हटाकर पुनः मूल जिला एवं सत्र न्यायालय, बलिया में संचालित किए जाने का आदेश जारी हो गया है। इस फैसले को न्यायिक इतिहास में एक ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।




















Your IP Address : 216.73.216.60