देश की सबसे कठिन मानी जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा (UPSC) को टॉप कर लेने वाली शक्ति दुबे इस वक्त हर किसी की जुबां पर हैं. उनके घर में जश्न का माहौल है, और सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर तारीफों की बाढ़ सी आ गई है. बागी धरती बलिया की रहने वाली शक्ति दुबे ने […]
Breaking News
सड़क दुर्घटना में एक ही बाइक पर सवार दो युवकों की मौत
फेफना थाना क्षेत्र के नसीराबाद गांव के पास एक मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहे बाइक सवार युवकों को एक वाहन (संभवतः बस) ने टक्कर मखर दिया। मौके पर ही दोनों युवकों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस विधिक कार्यवाही में जुट गई। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। एक ही गांव के दो युवकों की मौत से घर-परिवार ही नहीं, पूरे इलाके में कोहराम मचा है।
सूबे के डिप्टी सीएम ने किया स्वास्थ्य महकमे के कार्यों की समीक्षा
उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री/ स्वास्थ्य मंत्री इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सभापति बृजेश पाठक जी की समीक्षा बैठक रसड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में संपन्न हुई।
बैठक में सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा हुई। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
57 मिनट तक डाउन रहने के बाद ठीक हुई UPI सर्विस, यूजर्स को पेमेंट करने में आई बड़ी परेशानी
देशभर में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) सेवा में तकनीकी गड़बड़ी मिली है, जिसकी वजह से डिजिटल लेन-देन ठप हो गए. इससे Paytm, PhonePe और Google Pay जैसे प्रमुख ऐप्स के यूजर्स को पेमेंट करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. करीब 57 मिनट तक डाउन रहने के बाद UPI सर्विस सर्विस को रेस्टोर कर लिया गया है.
सनबीम स्कूल बलिया में हुआ सेंटर फॉर एक्सीलेन्स- ए आई एंड रोबोटिक्स लेब का उद्घाटन
बलिया : आज का युग तकनीकी क्रांति का युग है। अतः विद्यार्थियों को पुस्तकीय जान के साथ अनुभव आधारित शिक्षण और तकनीकी की जानकारी भी देना नितांत आवश्यक है ताकि अपने भविष्य में वो अपने कार्यक्षेत्र में इसका उपयोग कर सके।इसी बात को ध्यान में रखते हुए अपने विद्यार्थियों के हित में सदैव कार्यरत सनबीम स्कूल बलिया ने अपने विद्यालय प्रांगण में विद्यार्थियों हेतु *रोबोटिक्स एवं स्टेम लैब* का निर्माण करवाया है, जिसका उद्घाटन दिनांक 9 अप्रैल को गोरखपुर विश्वविद्यालय के विज्ञान विभाग के डीन तथा रसायनशास्त्र के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रोफेसर एन. बी. सिंह द्वारा कराया गया।
परिवहन मंत्री ने 27 एंबुलेंस को दिखाई हरी झंडी
प्रदेश सरकार से जिले को मिली 27 एंबुलेंस को परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने लोनिवि डाक-बंगले से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें 108 सेवा की 23 व 102 की 04 एंबुलेंस शामिल हैं। एंबुलेंस सेवा का मंत्री ने जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा व प्रभारी सीएमओ आदि के साथ विधि-विधान से पूजन कर शुभारंभ किया। मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार से जनपद को 49 एंबुलेंस स्वीकृत किया गया है जिसमें पहले खेप में 27 आईं हैं। कुल एंबुलेंस के आने के बाद निश्चित तौर पर लोगों बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।


















Your IP Address : 216.73.216.20