Ballia Breaking News Finance Legal Politics State

एक पंखा, एक बल्ब बिल आया 1.9 लाख, बिजली विभाग से परेशान युवक ने कर ली सुसाइड

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक युवक के घर बिजली का बिल एक लाख रुपये आने से मानसिक परेशान होकर युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने बिजली विभाग पर आरोप लगाया है कि बिजली का बिल ज्यादा आने के कारण बेटे ने परेशान होकर आत्महत्या कर ली। वहीं प्रदेश सरकार के मंत्री एके शर्मा ने घटना पर दुख जताया। साथ ही आरोपियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. मामला अचलगंज थाना क्षेत्र के कुशलपुर वसैना गांव का है। जहां गांव में रहने वाला शिवम राजपूत मजदूरी कर अपना परिवार का पालन पोषण करता था.

Ballia Breaking News Crime

प्रशासन के अफसरों की सह पर जमीन कब्ज़ा कराने का वीडिओ वायरल, मचा हड़कंप

सहतवार थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड No 10 सहतवार कस्बे में शुक्रवार को एक विवादित जमीन कब्जा कराने गई पुलिस का वीडियो वायरल हो गया है. बांसडीह तहसीलदार निखिल शुक्ला व सीओ बांसडीह सहित लेखपाल श्रीराम प्रसाद पर लगा पैसे लेकर जमीन कब्जा कराने का आरोप लगाया गया है.

Ballia Breaking News Crime

बलिया में शादी का झांसा देकर बनाता था शारीरिक सम्बन्ध, केस दर्ज कर दबोचने में जुटी पुलिस

जिले के हल्दी थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध स्थापित करने का मामला संज्ञान में आते ही बलिया पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। पीड़िता किशोरी की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को दबोचने के प्रयास में पुलिस जुटी है। 

Ballia Breaking News

बलिया के सिकंदरपुर में पोखरे में डूबने से युवक की मौत

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिसोटार निवासी अभिमन्यु वर्मा 20 वर्ष पुत्र राधेश्याम मंगलवार को सिवानकला ताल स्थित पोखरे में अपने कुछ दोस्तों के साथ स्नान कर रहा था। इसी बीच वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। यह देख अन्य युवकों ने शोर मचाया।

Ballia Breaking News State

भाजपा विधायक केतकी को सरकार ने सौंपी तीन समितियों कि जिम्मेदारी

Ballia News : बांसडीह विधायक केतकी सिंह को उत्तर प्रदेश विधानसभा की तीन समितियों का सदस्य बनाया गया है। इससे पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों व शुभचिंतकों में खुशी की लहर है। वहीं, क्षेत्रीय लोगों ने बधाई दिया है। उप्र विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने शनिवार को पत्र जारी कर विधानसभा की सरकारी आश्वासनों सम्बन्धी समिति, गन्ना […]

Ballia Breaking News Crime Delhi National Politics State UP Bihar

भृगुनगरी व बागी बलिया के मॉडल रेलवे पर भ्रष्टाचार का बोलबाला, अफसरों कि नहीं खुल रही कुम्भकर्णी निद्रा

बलिया। भृगुनगरी व बागी बलिया के मॉडल रेलवे स्टेशन पर 43 करोड़ रुपये में चल रहे सुंदरीकरण एवं यात्री सुविधाओं के विस्तारिकरण कार्य की गुणवत्ता पर अब सवाल उठने शुरू हो चुके हैं। एक दिन पहले स्टेशन के गुंबद का छज्जा टूटा था। अब सामने आ रहा है कि दो माह पूर्व सर्कुलेटिंग एरिया में फर्श की ढलाई की गई थी, जो उखड़ने लगी है।

Ballia Breaking News Education

सनबीम स्कूल बलिया के प्रांगण में जीवंत हुआ क्रांति 1942@बलिया

नगर से सटे सनबीम स्कूल निरंतर अपने विद्यार्थियों के हित में कार्य करने हेतु चर्चा का केंद्र बिंदु होता है।विद्यालय का उद्देश्य निरंतर अपने विद्यार्थियो का सर्वांगीण विकास करना होता है,इसीलिए विद्यालय में पाठ्यक्रम के अतिरिक्त भी विभिन्न गतिविधियों द्वारा विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास करने का प्रयास किया जाता है। कहा भी गया है जो व्यक्ति अपने गौरवशाली इतिहास को नहीं जानता उसे इतिहास भुला देता हैं।इसी क्रम में दिनांक 28 सितंबर को विद्यालय प्रांगण में बलिया के लेखक एवं निर्देशक आशीष त्रिवेदी द्वारा लिखित नाटक *क्रांति 1942@बलिया* का मंचन किया गया.

Ballia Health State Suggestion

रेडक्रॉस सोसाइटी की अनोखी पहल , जिला आपदा प्रबंधन के सहयोग से चलाया आपदा जोखिम न्यूनीकरण का प्रशिक्षण

जिलाधिकारी/अध्यक्ष इण्डियन रेड क्रॉस सोसायटी बलिया के निर्देशन के क्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी/उपाध्यक्ष इण्डियन रेड क्रॉस सोसायटी बलिया एवं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के आदेशानुसार गुरुवार को गुलाब देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जिला आपदा प्रबंधन एवं इण्डियन रेडक्रॉस सोसायटी बलिया व राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में आपदा न्यूनीकरण का प्रशिक्षण प्रदान किया गया.

Ballia Breaking News Education State

कुलाधिपति ने दीक्षान्त समारोह में छात्र-छात्राओं को उपाधि व स्वर्ण पदक किया प्रदान

जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय का छठवां दीक्षान्त समारोह का आयोजन बुधवार को गंगा बहुद्देशीय सभागार में कुलाधिपति/राज्यपाल श्रीमती आनन्दीबेन पटेल की अध्यक्षता में हुआ। इस अवसर पर कुलाधिपति ने स्नातक के 19448, स्नातकोत्तर के 3894 सहित कुल 23342 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की गयी। इसमें 9452 छात्र तथा 13890 छात्राएं थीं। उन्होंने दो विद्यार्थियों को पीएचडी की उपाधि तथा अपनी कक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले 42 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किया। स्वर्ण पदक पाने में 34 छात्राएं तथा 8 छात्र थे। सभी विषयों में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली एमएससी (जन्तु विज्ञान) की छात्रा आयुषी कुमारी सिंह को चांसलर मेडल प्रदान किया गया.

Ballia Breaking News Education Health UP Bihar

IRCS ने चलाया राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के प्रति जनजागरुकता अभियान

जिलाधिकारी/अध्यक्ष इण्डियन रेड क्रॉस सोसायटी बलिया के निर्देशन के क्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी/उपाध्यक्ष इण्डियन रेड क्रॉस सोसायटी बलिया के आदेशानुसार आज दिनांक 23/09/24 दिन सोमवार को गुलाब देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम एवं संचारी की रोकथाम के लिए जन जागरुकता अभियान के तहत गोष्ठी इण्डियन रेड क्रॉस सोसायटी बलिया एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में किया गया.