जनपद में बहुप्रतीक्षित कारागार बनाने के लिए शासन ने हरी झंडी दे दी है। इसके लिए सरकार ने जमीन खरीदने आदि के लिए 40 करोड़ 40 लाख रुपए की धनराशि अवमुक्त कर दिया है। ऐसे में अब जल्द ही इसकी कवायद शुरू कर दी जाएगी।
Ballia
चर्चित आयुष हत्याकांड के तीन आरोपितों ने पुलिस को चकमा देकर न्यायालय में किया आत्म समर्पण, न्यायिक अभिरक्षा में भेजे गए जेल
विगत 13दिसंबर 25 को शाम साढ़े छः बजे उभांव थाना क्षेत्र बेल्थरा रोड कस्बा अंतर्गत बंशी पैलेस के पास राहुल यादव नामक लड़के को घेर कर मनबढ़ युवकों ने उसके सिने में गोली मारकर निर्मम हत्या कर दिए थे जिसमें उभांव पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वही के प्रतिभा वर्मा,सर्वजीत सिंह उर्फ गोलू, मो.फैज ,अभिषेक व विनोद यादव को गिरफ्तार कर सी जे एम शैलेष पांडेय के न्यायालय में पेश किए जहां न्यायालय ने पूछताछ के उपरांत न्यायिक अभिरक्षा में 14दिनों के रिमांड पर जेल भेजने का आदेश दिया था। इसके उपरांत यह निर्मम हत्याकांड मात्र जनपद का नहीं बल्कि प्रदेश व देश स्तर का हाई प्रोफाइल चर्चित मामला बनता गया और बलिया पुलिस के लिए भी चुनौती साबित हुआ।
हाईकोर्ट के सकारात्मक पहल का परिणाम आपकी सफलता : जिला जज
माननीय उच्च न्यायालय के सकारात्मक रुख व पहल तथा आपके द्वारा कचहरी की हकीकत को अवगत कराना ही आपके सफलता का परिणाम है उक्त उदगार जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार झा ने सिविल एवं फौजदारी संगठन के संयुक्त अभिवादन समारोह में अपने संबोधन भाषण व्यक्त किया। इससे पूर्व श्री झा ने न्यायिक अधिकारी एवं संगठन के अधिवक्ताओं संग मां सरस्वती के चित्र पर फूल माला व दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का उदघाटन किया।
शोध : बिच्छू के डंक से झटपट राहत देगा काले बिच्छू का जहर
बिच्छू के डंक से झटपट राहत देने वाली दवा अब सपना नहीं हकीकत बनने की ओर है. डीडीयू के जूलॉजी डिपार्टमेंट हुए कुछ प्रयोग से काले बिच्छू ( एशियन ब्लैक स्कॉपियन) के जहर से बिच्छू के डंक से जिंदगी बचाने वाली दवा की खोज कर ली गई है. शुरुआत में इसका प्रयोग चूहों पर किया गया है. इसके बाद अब ह्यूमन ट्रायल करने की तैयारी चल रही है.
लाल किले के परेड समारोह पर विशेष अतिथि होंगे बलिया के युवा लेखक धर्मराज
78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत सरकार द्वारा दिल्ली स्थित ऐतिहासिक लाल किले में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में बलिया जिले के युवा लेखक धर्मराज गुप्ता को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। यह आमंत्रण भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय एवं रक्षा मंत्रालय के तहत प्रधानमंत्री युवा लेखक योजना के अंतर्गत चयनित लेखकों को मिला है।
सनबीम स्कूल बलिया में चल रहे दो दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता चतुरंग 2025 का हुआ समापन
बलिया का सनबीम स्कूल जो निरंतर अपने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु कर्तव्यबद्ध रहता है तथा उनके लिए सदैव विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करता रहता है।
इसी क्रम में विद्यालय प्रांगण में विद्यार्थियों की बौद्धिक प्रबलता की जांच एवम विकास हेतु दो दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता चतुरंग 2025 का आयोजन किया गया था. जिसका समापन दिनांक 20 जुलाई 2025 को प्रतियोगियों के परिणाम घोषणा के साथ कर दिया गया।
नपा चेयरमैन व महंथ के बीच के विवाद: चेयरमैन कि गिरफ्तारी ने पकड़ा तूल, रसड़ा बाजार बंद कर व्यापारियों ने प्रशासन को चेताया
रसड़ा के रामलीला मैदान में श्रीनाथ मठ के महामंडलेश्वर कौशलेंद्र गिरी व नगर पालिका अध्यक्ष के बीच हुए विवाद में राजनीतिक रूप ले लिया है। जहां एक तरफ व्यापारी समाज के लोग नपा अध्यक्ष के समर्थन में बाजार को बंद कर चुके हैं। वहीं मठाधीश के पक्ष में उतरे नेता प्रशासन के साथ मिलकर इसे नए रंग रूप देने में जुट गए हैं। वहीं प्रशासन की एकतरफा कार्रवाई से भी रसड़ा व बेल्थरा के व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है। पुलिस के गलत कार्रवाई से नाराज नपा कर्मियों ने भो बगावत का बिगुल फूँक दिया। वहीं नगर पालिका के सफाई कर्मियों ने अपना काम बंद कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।




















Your IP Address : 216.73.216.218