Ballia Breaking News Crime Health Health & Fitness National

बलिया के स्वास्थ्य केंद्रों पर फर्जी दस्तावेजों से नौकरी पाने वाले दो महिला समेत 15 पर एफ आई आर

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर फर्जी दस्तावेजों के साथ फर्जी नियुक्तियां हासिल करने में संलिप्तता के लिए दो महिलाओं सहित 15 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.

Ballia Breaking News Education Health

बलिया और बलरामपुर में राजकीय मेडिकल कॉलेज का ऐलान, 27 करोड़ के बजट की घोषणा

Uttar Pradesh Budget 2025 : योगी सरकार ने बजट में बलिया और बलरामपुर को मेडिकल कॉलेज की सौगात दी है। वित्‍त मंत्री सुरेश खन्‍ना ने बलिया और बलरामपुर में राजकीय मेडिकल कॉलेज का ऐलान किया है। बलिया में 27 करोड़ से राजकीय मेडिकल कॉलेज की स्‍थापना की जाएगी। वहीं, बलरापुर में 25 करोड़ रुपये के बजट से मेडिकल कॉलेज की स्‍थापना होगा। वहीं, अयोध्‍या और वाराणसी में चिकित्‍सा विद्यालयों को भी बजट मिला है।

Ballia Breaking News Crime Legal National

कोर्ट न्यूज : तेजाब फेंकने के दो भाई अभियुक्तों को पांच साल का कारावास, दस हजार जुर्माना

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पराग यादव की न्यायालय ने लगभग 32 साल पुराने तेजाब फेंक घायल करने के मामले में सुनवाई करते हुए कोतवाली थाना क्षेत्र जापलिनगंज निवासी दो भाई अभियुक्तों जितेंद्र व बच्चा लाल पुत्र गण शिवजी स्वर्णकार को पांच पांच साल के कारावास की सजा सुनाई है तथा दस दस हजार रूपये जुर्माने से भी दंडित की है जुर्माना जमा नहीं करने पर अतिरिक्त तीन माह का कैद भुगतना पड़ेगा।

Ballia Breaking News Education Health Health & Fitness

जिले को मिला मेडिकल कालेज, चहुंओर जश्न का माहौल

जिले में मेडिकल कालेज की सौगात मिलने पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा है कि लंबे संघर्ष के बाद यह खुशी का दिन आया है। इसके लिए प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ व वित्त मंत्री सुरेश खन्ना साधुवाद के पात्र हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्ष 2022 में बलिया में एक कार्यक्रम के दौरान मेडिकल कालेज की घोषणा की थी। तभी से इसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहा था। मेडिकल कालेज के लिए प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में हुए कैबिनेट में ही स्वीकृति मिल गई थी, जिसके लिए बजट में 27 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति मिल गई है।

Ballia Breaking News State

नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माल्देपुर में धूमधाम से मना बसंत पंचमी उत्सव

नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माल्देपुर-बलिया में बसंत पंचमी उत्सव धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के समस्त आचार्य बंधु व विद्यार्थियों ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य शैलेन्द्र त्रिपाठी जी ने सभी को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं दी । उन्होंने कहा कि हिंदू कैलेंडर के अनुसार माघ मास के शुक्लपक्ष की पंचमी तिथि को देवी मां सरस्वती का प्राकट्य दिवस मनाया जाता है। ग्रंथों के अनुसार इस दिन देवी सरस्वती प्रकट हुई थीं। तब देवताओं ने देवी स्तुति की।

Ballia Breaking News National Prayagraj

76वें गणतंत्र दिवस पर जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट प्रांगण में किया झण्डारोहण

गणतन्त्र दिवस के अवसर पर जनपद के सरकारी भवनों पर झण्डारोहण किया गया. इस दौरान जनपद के शिक्षण संस्थानों में भी झण्डारोहण के साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर गणतन्त्र दिवस हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया।

Ballia Breaking News Crime Legal State

कोर्ट खबर पाक्सो के आरोपी को 12 साल सश्रम कैद व जुर्माने से किया दंडित

नाबालिग को बहला कर अपहरण कर भगाने एवं दुष्कर्म करने के मामले में सुनवाई करते हुए विशेष न्यायाधीश पाक्सो कोर्ट संख्या (8) प्रथमकांत की न्यायालय ने दोषी अभियुक्त चंदन भारती भरतपुरा सुखपुरा को दोषी करार देते हुए 12 वर्षों के कठोर कारावास की सजा से दंडित किया है. सभी धाराओं को मिलाकर कुल 32 हजार रूपए जुर्माने से दंडित की है। जुर्माने की धनराशि नहीं देने पर अतिरिक्त एक वर्ष की सजा भुगतनी होगी। इसी के साथ न्यायालय ने यह भी आदेश दिया है कि जुर्माने की धनराशि में से 25हजार रुपए पीड़िता को क्षतिपूर्ति के लिए दिया जाए। और शेष रकम राज्य सरकार के खाते में जमा कराया जाए.

Ballia Breaking News Education

छः माह बाद भी विभागीय औपचारिकता नहीं हुई पूरी: डॉ घनश्याम चौबे

12460 शिक्षक भर्ती के शिक्षकों के वेतन भुगतान का आदेश निर्गत करने के सम्बंध में विशिष्ट बी.टी.सी.शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जनपदीय अध्यक्ष डॉ. घनश्याम चौबे से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह से दूरभाष पर वार्ता हुई। जिलाध्यक्ष डॉ घनश्याम चौबे नें कहा कि यह दुर्भाग्य पूर्ण है कि लगभग छः माह से अधिक समय होने के उपरांत भी विभागीय औपचारिकता पूरी नहीं की जा सकी और छः माह से अधिक समय से नवनियुक्त शिक्षक विना वेतन के शिक्षणकार्य करने के लिए बाध्य हैं.

Ballia Breaking News Gujarat UP Bihar

प्रशासनिक फेरबदल : 15 आईपीएस अफसरों का तबादला

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। प्रदेश सरकार के निर्देश पर रविवार की देर शाम शासन ने 15 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। तबादले की इस सूची में बलिया, बहराइच, देवरिया, जौनपुर, अमेठी, अम्बेडकरनगर समेत 9 जिलों के पुलिस अधीक्षक शामिल हैं। बलिया के एसपी विक्रांत वीर को देवरिया भेजा गया है। जबकि बलिया के नवागत पुलिस अधीक्षक चार्ज डॉ. ओमवीर सिंह को सौंपा गया है. हालांकि बलिया एसपी विक्रांत वीर को काम ही दिनों में देवरिया भेजना काफ़ी चर्चा में है.

Ballia Breaking News Education Health State

सात एलए बने एलटी, सीएमएस ने दिया प्रमाण पत्र

जिला अस्पताल में प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद बुधवार को ब्लड बैंक के एलए से एलटी के पद पर पदोन्नति होने वाले सात कर्मचारियों को प्रमाण पत्र देकर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सुजीत कुमार यादव ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.