बलिया। भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र के कार्यसमिति सदस्य बनने पर आशुतोष सिंह का जीराबस्ती स्थित पार्टी कार्यालय पर जोरदार स्वागत किया गया।इस दौरान जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने कहा कि आशुतोष सिंह इसके पूर्व युवामोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री भी रह चुके है। वह घोसी विधान सभा के प्रभारी भी है। इनके मनोनयन से पार्टी को अगामी विधानसभा के चुनाव मे लाभ मिलेगा। इनकी युवाओं मे इनकी पहचान का लाभ भी पार्टी को मिलेगा।
नवनियुक्त क्षेत्रीय महामंत्री गोरखपुर क्षेत्र आशुतोष सिंह ने कहा कि पार्टी ने जो दायित्व मुझे दिया है उसको इमानदारी पूर्वक कर्तव्यनिष्ठा से निभाने का प्रयास करूंगा साथ ही आगामी 2022 के चुनाव में प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनाने के लिए युवाओं के साथ कदम से कदम मिलाकर एक बार फिर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनवाने जी जान लगा दूंगा। जिला अध्यक्ष जयप्रकाश साहू, जिला महामंत्री प्रदीप सिंह, जिला मंत्री अशोक यादव, बाल्मीकि त्रिपाठी, राजनाथ पांडेय, अनिल सिंह, आईटी सहसंयोजक संजीव सिंह, खड़क तिवारी, हेमंत पाठक, करण मौर्य,आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
[smartslider3 slider="5"]
Comments
No comments yet.