
बलिया। बैरिया विधानसभा से भाजपा का टिकट नहीं मिलने के बाद बीजेपी से बागी हुए विधायक सुरेंद्र सिंह ने नामांकन करने के बाद भाजपा नेताओं के खिलाफ जमकर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कहा कि बैरिया से प्रजातंत्र के अंग्रेजों को संदेश दिया जाएगा। कहा कि दिल्ली से टिकट नहीं बंटता है, बल्कि गरीबों के दिल मे टिकट बंटता है। कहा कि बैरिया में बीजेपी उम्मीदवार की जमानत जब्त होगी।
बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि बीजेपी में स्वाभिमानी सवर्णों की कोई जगह नही है। कहा कि भाजपा में पैर छूने वालों को बीजेपी में टिकट मिलता है। बता दें कि भाजपा से टिकट कटने के बाद सुरेंद्र सिंह ने वीआईपी का दामन थाम लिया है। उन्होंने शुक्रवार को विकासशील इंसान पार्टी से नामांकन किया।

Comments
No comments yet.