
बलिया: बसपा के रसड़ा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक उमाशंकर सिंह के जन्मदिवस को उनके शुभेच्छुक जनों ने अनोखे अंदाज में मनाया. अवसर पर जिला अस्पताल व महिला अस्पताल में मरीजों के बीच फल, बिस्किट, ब्रेड का वितरण किया गया l इस दौरान मरीजों ने भी विधायक के दीर्घायु कि कामना की.

इस मौके पर उनके समर्थक रविंद्र सिंह ने कहा कि रसड़ा विधायक वास्तव में विकास पुरुष है. उनका जन्मदिन हम लोग हर साल इसी तरह से मनाते हैं. गरीबों की सेवा करना ही उनका जीवन का मूल उद्देश्य है. जिसे हम लोग साकार करने में लगे हुए हैं. उन्होंने कहा कि प्रदेश में एकमात्र ऐसे विधायक हैं जिन्होंने अपने विधानसभा के गांव गांव के सड़कों को चलने लायक बनाया है. उन्होंने कई बार प्रदेश की सबसे बड़ी पंचायत में अपने जिले की विकास व मेडिकल कॉलेज खोले जाने की मांग भी उठाई है. सरकार उनकी मांगों पर हमेशा ध्यान देती रही है.
वर्तमान समय में बलिया के विकास के साथ-साथ मेडिकल कॉलेज व तकनीकी विश्वविद्यालय खोले जाने की बहुत जरूरत है. वह अपने जन्मदिन पर गरीबों को खुद भी उपहार बांटते हैं. उनकी प्रेरणा से हम लोगों ने जिला अस्पताल में यह कार्यक्रम आयोजित किया है. नमन सिंह ने कहा कि सामाजिक समरसता तभी आएगी जब हर कोई गरीबों को अपना छोटा भाई अपने परिवार का सदस्य मानकर सम्मान दे.
इस मौके पर मुख्य रूप से नमन सिंह, रविंद्र सिंह, राम प्रकाश सिंह, श्रीप्रकाश श्रीवास्तव, संतोष सिंह , पिंटू राम आदि लोग रहे.
Comments
No comments yet.