बहला-फुसलाकर महिला के गहने व नगदी उड़ाई, पुलिस से कार्रवाई की गुहार
बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात उचक्कों ने एक महिला को बातों में उलझाकर उसके गहने और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़िता ने मामले की तहरीर पुलिस को देकर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी तथा सामान बरामद करने की मां
बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात उचक्कों ने एक महिला को बातों में उलझाकर उसके गहने और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़िता ने मामले की तहरीर पुलिस को देकर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी तथा सामान बरामद करने की मांग की है।
Fir
तहरीर के अनुसार फेफना थाना क्षेत्र के नसीराबाद निवासी फूलवती देवी, पत्नी स्व. शिवपूजन पांडेय, 1 अगस्त को दोपहर करीब 2 बजे जिला चिकित्सालय में शुगर की जांच कराने के बाद ओवरब्रिज के नीचे से चित्तू पांडेय चौराहे की ओर जा रही थीं। इसी दौरान दो अज्ञात युवक उनसे बातचीत करते हुए साथ चलने लगे। आरोप है कि राजपूत फिजियोथेरेपी के पास दोनों ने बहला-फुसलाकर उनके कान का सोने का टप्स, गले में पहना सोने का लॉकेट तथा पर्स में रखे 3,100 रुपये नकद लेकर फरार हो गए।
पीड़िता के अनुसार चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 50 हजार रुपये है। घटना की सूचना तत्काल ओक्डेनगंज पुलिस चौकी को दी। उनके परिजनों ने घटना स्थल के पास का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को दिया।
पीड़िता व उनके पुत्र ने रविवार को शहर कोतवाल से भी मिलकर लिखित तहरीर देकर अज्ञात उचक्कों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की।
Pradeep Gupta Editor in Chief
प्रदीप कुमार गुप्त पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। अमर उजाला, प्रभात खबर और राष्ट्रीय सहारा, द डॉन, अवध टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में क्राइम रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे समाचार बैंक के CEO एवं Editor-in-Chief हैं और राजनीति, अपराध व जनसरोकारों पर तथ्यपरक रिपोर्टिंग करते हैं।
Comments
No comments yet.