बलिया। उत्तर प्रदेश में बाढ़ के संकट के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को बलिया पहुंचे। मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे किया और सहतवार क्षेत्र के पकहां ग्राम पंचायत के मौजा मलाफरपुर में बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित किया.

इस दौरान जिला प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए करीब 50 बाढ़ प्रभावित परिवारों की सूची तैयार की गई थी। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के साथ कार्यक्रम स्थल पर व्यापक तैयारियां की थीं। हेलीपैड, बैरिकेडिंग और जर्मन हैंगर समेत अन्य व्यवस्थाएं पूरी की गई थीं।

मुख्यमंत्री के साथ सिंचाई मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह और जिले के प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ के भी मौजूद रहने की जानकारी सामने आई है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा सरकार ने प्रदेश में गुंडों और माफिया को बढ़ावा दिया। उस समय की व्यवस्था पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि तब ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ की स्थिति थी, जबकि भाजपा सरकार में ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन मेडिकल कालेज’ की दिशा में काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि बलिया में भी मेडिकल कालेज का शिलान्यास जल्द किया जाएगा।
1000462174
बाढ़ प्रभावितों को राहत का भरोसा
बलिया में गंगा के जलस्तर में लगातार कमी दर्ज की जा रही है, हालांकि नदी अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। ऐसे में मुख्यमंत्री का बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा राहत एवं बचाव कार्यों की स्थिति का जायजा लेने और प्रभावित लोगों तक सरकारी मदद पहुंचाने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और राहत सामग्री वितरित की। जिला प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई थीं.

देवरिया/बलिया में निशाने पा रहे पूर्व सीएम अखिलेश यादव 

बलिया दौरे के अलावा सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को देवरिया में आयोजित कार्यक्रम के दौरान योगी बाबा ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा।
मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि सपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश के खजाने की कथित तौर पर लूट हुई और इसके लिए अखिलेश यादव को जनता से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल में कानून-व्यवस्था और विकास की स्थिति पर भी सवाल उठाए।

योगी आदित्यनाथ ने दावा किया कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में माफिया के खिलाफ कार्रवाई हुई है और उत्तर प्रदेश की छवि में बदलाव आया है।

बलिया में बाढ़ प्रभावितों के बीच मुख्यमंत्री का पहुंचना ऐसे समय में हुआ है, जब गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बना हुआ है।

डीएम ने सीएम योगी को पत्रकारों से दूर रखा 

 जिला प्रशासन पत्रकारों से मुख्यमंत्री योगी को दूर रखने कि योजना एक दिन पहले ही बना ली थीं. हालांकि डीएम मंगला प्रसाद सिंह आखिर किस बात से डरे हुए थे कि बहुत से पत्रकारों को बिना पास जारी करके अपना काम कर दिया, या सच कहिये तो कवरेज करने से अपरोक्ष रूप से रोक ही दिया. ऐसे में जिले के मीडिया कर्मियों में काफ़ी रोष दिखा. वहीं कांग्रेस के कई नेताओं को भी उनके आवास पर नजरबंद करो दिया गया. जिससे कोई मुख्यमंत्री के सामने कोई विकास का सवाल न खड़ा कर सके. 
1000462337