Turns chaos into clarity.
Breaking News

वर्ल्ड हार्ट डे : जागरूकता रैली के माध्यम से दिल की सुरक्षा का दिया सन्देश

बलिया : वर्ल्ड हार्ट डे के अवसर पर अपूर्व हॉस्पिटल चक मझौली बलिया के तत्वावधान में सोमवार को नगर के बापू भवन टाउन हॉल के मैदान में एक विशाल जनजागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें हृदय रोगियों को जागरूक करने के साथ ही एक जनजागरूकता रैली “वाकथन” का आयोजन किया गया। इस मौके पर […]

Breaking News

मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ की बैठक में एकजुटता पर बल

उत्तर प्रदेशीय मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ (उ0प्र0) जनपद-शाखा बलिया की आम सभा की बैठक पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई, जिसमें कलेक्ट्रेट कर्मचारियों के विभिन्न समस्याओं पर विचार किया गया। साथ ही कलेक्ट्रेट संगठन को एक करने हेतु सभी सदस्यों द्वारा जोर दिया गया। 

Breaking News

कोर्ट खबर: अप्राकृतिक दुष्कर्म में अभियुक्त को 25 वर्ष की कैद व 20 हजार का अर्थदंड ठोंका

बलिया अप्राकृतिक दुष्कर्म एवं पॉक्सो अधिनियम के एक मामले में सुनवाई करते हुए विशेष न्यायाधीश पाक्सो कोर्ट प्रथमकांत की न्यायालय ने रसड़ा कोटवारी गांव निवासी अभियुक्त सुरेंद्र गुप्ता पुत्र स्व.बिरजू गुप्ता को दोषी करार देते हुए 25साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है और 20हजार रूपये जुर्माने से भी दंडित की है जुर्माने की धनराशि जमा नहीं करने पर अभियुक्त को अतिरिक्त छः मास की सजा भुगतनी पड़ेगी।

Breaking News

कोर्ट खबर: किशोरी के साथ गैंगरेप के दो अभियुक्तों को 25 साल की सश्रम कैद एक अभियुक्त को पांच साल की कैद

बलिया: मनियर थाना क्षेत्र के एक गांव के नाबालिग 13 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक रेप हुआ था। अश्लील हरकत करने व जान से मारने की धमकी देने तथा अभियुक्तों के अनुकूल नहीं चलने पर गंदा वीडियो वायरल करने के मामले में सुनवाई करते हुए विशेष न्यायाधीश पाक्सो कोर्ट प्रथमकांत की न्यायालय ने सहतवार बिनहा निवासी इरशाद को दोषी पाकर 25 साल के सश्रम कारावास व 20 हजार जुर्माना तथा मनियर निपनिया निवासी अभियुक्त सोनू ठाकुर को भी 25 साल के ही सश्रम कारावास व 20 हजार रुपए जुर्माना ठोंका है। साथ ही निपनिया गांव निवासी ध्रुव नारायण सिंह पुत्र वशिष्ठ सिंह को पॉक्सो की धारा 14 में दोषी ठहराते हुए 5 साल के सश्रम कारावास तथा 10 हजार रुपए जुर्माना लगाया है साथ ही न्यायालय ने आदेश दिया है कि जुर्माने की धनराशि नहीं भुगतान करने पर अतिरिक्त छः मास की अतिरिक्त सश्रम कैद भुगतना होगा।

Breaking News

एनडीआरएफ एवं रेडक्रास ने गुलाब देवी कालेज की छात्राओं को बताये आपदा से बचाव के टिप्स

बलिया। उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्राधिकरण के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के मार्गदर्शन में मनोज कुमार शर्मा उप महानिरीक्षक के दिशा – निर्देशन में 11वीं बटालियन एन डी आर एफ वाराणसी की टीम निरीक्षक इंद्रदेव कुमार के नेतृत्व में रेडक्रास सोसायटी के सहयोग से गुलाब देवी इंटरमीडिएट कॉलेज की छात्राओं को आपदा से बचाव के तरीकों के बारे में प्रशिक्षण दिया गया।

Breaking News

ऊर्जा मंत्री दो बेटियों की करंट से मौत पा जताया शोक, जेई समेत दो विभागीय अफसरों को किया निलंबित

बलिया के जीराबस्ती क्षेत्र में तुला ब्रम्ह बाबा स्थान के पास बिजली का तार टूट कर पानी में गिरने के कारण उसके करेंट से दो बच्चियों (सगी बहनों) की मृत्यु हो गई। इस घटना को कैबिनेट मंत्री ए के शर्मा अत्यंत दुःखद और दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें और परिजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। इस प्रकरण में जूनियर इंजीनियर आशुतोष पांडेय तथा एसडीओ अनिल कुमार को निलंबित किया गया है।

Breaking News

बलिया में करंट की चपेट में आने से दो सगी बहनों की मौत

बलिया। सुखपुरा थाना क्षेत्र के जीराबस्ती के नई बस्ती निवासी हरेराम यादव की दो सगी बेटियो की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों की शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

Breaking News

बलिया के दो लोगों की राजस्थान में हत्या, पुलिस की तत्परता से कुंए में मिला शव

बलिया जिले के अघेला गांव के अशोक सिंह और विकास की हत्या कर दी गई। दोनों के शव राजस्थान के शाहजहांपुर थाने के अलग-अलग कुओं से बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि अशोक सिंह को 9 लाख रुपए के जनरेटर के लिए ऑनलाइन ठगों ने सिर्फ 3.5 लाख रुपए में देने का झांसा दिया था। 19 सितंबर को बलिया से जयपुर रवाना हुए दोनों का मोबाइल बंद हो गया और संपर्क टूट गया। अशोक सिंह बलिया किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष थे। परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। बलिया पुलिस ने मृतकों के मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर शाहजहांपुर में दोनों के शव बरामद किए। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर साइबर सेल की मदद से ठगी गिरोह की पहचान और गिरफ्तारी की कोशिश शुरू कर दी है।

Breaking News

कोर्ट न्यूज: हिंदी मातृभाषा के अलावा आत्मबोध करने की भी भाषा : जिला जज

हिंदी पखवारा दिवस के समापन पर जिला जज अनिल कुमार झा ने किया उद्बोधन* विधि संवाददाता बलिया: हिंदी मात्र केवल भाषा ही नहीं बल्कि हमारी संस्कृति, सभ्यता और पहचान का प्रतीक है। भारत में सबसे अधिक बोली और समझी जाने वाली भाषा है यही नहीं हिंदी दिवस हमे अपनी भाषा पर गर्व करने और अंतरात्मा […]

Breaking News

बागी बलिया के लाल राजेश सीएम के हाथों हुए सम्मानित, खूब मिल रही बधाई

बलिया : काशी रक्तदान नेत्रदान कुटुम्ब समिति वाराणसी के संस्थापक सचिव एवं रोटरी क्लब ब्लड डोनर्स वाराणसी के संस्थापक अध्यक्ष रोटेरियन राजेश कुमार गुप्ता सेंचुरियन मूल रूप से शहर चमन सिंह बाग रोड बलिया निवासी को उत्तर प्रदेश रक्त संचरण परिषद द्वारा लखनऊ में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप […]