शनिवार को इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान में कलेक्ट्रेट स्थित आपदा विभाग के सभागार में गोद लिए गए क्षय रोगियों के बीच पोषण पोटली एवं फल टोकरी का वितरण जिलाधिकारी / अध्यक्ष रेड क्रॉस सोसाइटी, मंगला प्रसाद सिंह अपने हाथ से किया। कहा कि पीएम का सपना टी बी मुक्त भारत हो अपना। इसी के मद्देनजर हर किसी को अभियान में शामिल होना चाहिए। इस अभियान को अनवरत आगे बढ़ाने में टीबी रोगियों का सहयोग आपेक्षित है।
Author: Pradeep Gupta
शहर चौक के बर्तन दुकान में लगी भीषण आग, हजारों का सामान स्वाहा
बलिया शहर के शहीद चौक स्थित अमर बर्तन घर में शनिवार की आधी रात भीषण आग लग गई। रात करीब 2 बजे शुरू हुई आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। चारों ओर धुआं फैल जाने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर सुबह करीब 4 बजे पहुंची फायर ब्रिगेड ने बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन घंटों की मशक्कत के बावजूद आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका। धधकते गोदाम से लगातार काला धुआं उठता रहा। अभी भी जले हुए समानों से धुआं निकल रहा है।
लिवर को साफ करने के लिए सुबह खाली पेट पी लें 5 डिटॉक्स ड्रिंक, लिवर कि गंदगी हो जाएगी बाहर
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए लीवर का डिटॉक्स होना बहुत जरूरी है वर्तमान समय में लोग बाजार की तेलिया पदार्थ को कहते हैं जिसके चलते उसका कचरा लीवर में जाकर जमना शुरू हो जाता है जिससे लोगों को तरह-तरह की लीवर की समस्या उत्पन्न होना शुरू हो जाती है ऐसे में हमें लीवर को डिटॉक्स करने की जरूरत पड़ती है आईए जानते हैं कैसे हमारा लीवर डिटॉक्स होगा
हॉस्पिटल के डायरेक्टर के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज
दुबहड़ थाने पर तैनात एक सिपाही की सोमवार की रात इलाज के दौरान नर्सिंग होम में मौत हो गयी। इस मामले में मृतक के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने शहर के स्टेशन-टाउन हाल रोड पर संचालित डॉ. जीबी सिंह मेमोरियल हास्पिटल के डॉयरेक्टर डॉ. आकाश सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मूल रुप से प्रतापगढ़ जनपद के पट्टी थाना क्षेत्र के जैतापुर निवासी कांस्टेबल अभय पटेल जनपद के दुबहड़ थाने पर तैनात थे। उनके चाचा कपिलदेव पटेल ने पुलिस को बताया है कि सोमवार की देर शाम करीब 7.20 बजे अभय साधारण बुखार की दवा लेने स्टेशन-टाउन हाल रोड पर स्थित जीबी सिंह मेमोरियल हास्पिटल पर पहुंचे।


















Your IP Address : 216.73.216.84