रविवार को शाम साढ़े छः बजे ददरी मेला भगदड़ कांड में युवा अधिवक्ता की मौत का मामला गहराता जा रहा है। सोमवार को दीवानी न्यायालय परिसर माहौल काफी सन्नाटा रहा। प्रवीण कुमार सिन्हा की मौत शायद अभी भी अबूझ पहेली बनी हुईं है संयुक्त रूप से अधिवक्ताओं की गहन मीटिंग लगभग दो घंटे लगातार चलती रही जिसकी अध्यक्षता सिविल के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार दूबे एवं फौजदारी संगठन के अध्यक्ष देवेंद्र नाथ मिश्रा द्वारा किया गया। जिसमें महासचिव भूपेंद्र कुमार सिंह एवं महासचिव अजय कुमार पांडेय समेत कार्यकारिणी के समस्त सदस्य गण एवं दोनों संगठन के अधिवक्ता मौजूद रहे।
Author: Pradeep Gupta
फैसला: जच्चा-बच्चा समेत ट्रिपल मर्डर के दोषी पति एवं सास को सुनाई उम्रकैद, 35 हजार का जुर्माना ठोंका
उभांव थाना क्षेत्र के करनी गांव में दहेज लोभियों द्वारा और अधिक दहेज के लिए पहले तो विवाहिता सरिता(27वर्ष) को शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित किए इसके बाद भी मांग पूरी नहीं हुई तो विवाहिता, उसकी सोलह माह की बच्ची तथा गर्भ में पल रहा मासूम को भी नहीं बख्शा और हत्या करके ही दम लिया। उसी मामले में सोमवार को सुनवाई करते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार झा की न्यायालय ने उभांव थाना क्षेत्र के करनी गांव निवासी अभियुक्त रामकेवल वर्मा पुत्र स्व. सिंहासन वर्मा एवं चांदमुनी देवी को अभियोजन से संजीव कुमार सिंह एवं बचाव से वीरेंद्र पांडेय की दलीलें सुनने के उपरांत दोषी पाकर आजीवन कारावास की सजा सुनाई हैं त
सनबीम स्कूल में शिक्षाविद संदीप दत्त के प्रेरणादायक सत्र का आयोजन
शहर के सटे अगरसंडा स्थित सनबीम स्कूल अपने विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति रोचकता उत्पन्न करने हेतु निरंतर नवीन पद्धतियों को आत्मसात करने में अग्रणी रहता है, इसी क्रम में विद्यार्थियों में शिक्षा की गुणवत्ता और व्यावहारिक दृष्टिकोण बढ़ावा देने हेतु लर्निंग फॉरवर्ड और गुड स्कूल एलायंस के संस्थापक, प्रसिद्ध शिक्षाविद संदीप दत्त के एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया। श्री दत्त का यह सत्र विद्यालय में विद्यार्थियों और शिक्षकों दोनों के हित में आयोजित किया गया था।
ददरी मेला की कमान से बेदखल नपा चेयरमैन का वित्तीय व प्रशासनिक पावर सीज, बलिया DM को मिला फुल पॉवर
ऐतिहासिक ददरी मेला से अंदरूनी रूप से बेदखल चल रहे नगर पालिका परिषद बलिया के चेयरमैन संत कुमार गुप्ता उर्फ मिठाई लाल को अंततः अपना वित्तीय पावर भी गंवाना पड़ा। डीएम की रिपोर्ट पर शासन के प्रमुख सचिव (नगर निकाय) ने नपा चेयरमैन संत कुमार को ददरी मेला से बेदखल कर दिया है। शासन ने यह एक्शन अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद-बलिया द्वारा ददरी मेले से सम्बन्धित भूमि अधिग्रहण एवं आयोजन सम्बन्धी कार्यवाही में उच्चादेशों की अवहेलना तथा अपने पदीय दायित्वों का समुचित रूप से निर्वहन न करने एवं प्राप्त अधिकारों का दुरूपयोग किये जाने का प्रथम दृष्टया दोषी पाये जाने पर लिया है। वहीं, शासन ने जिलाधिकारी बलिया को सभी दायित्वों के निर्वहन के लिए नामित किया है। शासन की कार्रवाई से जिले में एक बार फिर से माहौल गरम हो गया। जनप्रतिनिधियों की दांवपेंच में नगर पालिका के चेयरमैन को बलि का बकरा बनाये जाने से हर तरफ आक्रोश व्याप्त है।
शहर से सटे निधरिया गांव में कायस्थ समाज के लोगों ने किया चित्रगुप्त पूजन और आरती
जिले में विभिन्न चित्रगुप्त मंदिरों पर गुरुवार को श्री चित्रगुप्त जी महाराज के जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ पूजन-अर्चन किया गया। इसमें कायस्थ परिवार के महिला, पुरुषों के साथ ही बच्चों ने भी भक्तिभाव के साथ भाग लिया। नगर के भृगु आश्रम स्थिति चित्रगुप्त मंदिर के अलावा रसड़ा में स्थित मंदिर के साथ ही जनपद में कई स्थानों पर पूजा हुई।
इसी क्रम में शहर से सटे निधरिया गांव में निर्माणाधीन चित्रगुप्त मंदिर परिसर में श्रद्धा व उत्साह के साथ चित्रगुप्त भगवान की पूजा-अर्चना की गई।



















Your IP Address : 216.73.216.60