Turns chaos into clarity.
Breaking News

एनसीसी तिराहे पर डीपी ज्वेलर्स का हुआ उद्घाटन

दशहरा के शुभ अवसर पर एक और डी पी ज्वेलर्स के दूसरी ज्वेलरी का शोरूम एन सी सी तिराहा के पास पूजा पाठ एवं विधि विधान के अनुरूप वैदिक मंत्रोचार करते हुए उनके परिवार के बुजुर्ग द्वारा फीता काटकर उदघाटन किया गया और तमाम ग्राहकों की भीड़ जमा रही.

Breaking News

अपूर्व हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के हेल्थ कैम्प में 350 से अधिक मरीजों का हुआ निःशुल्क उपचार

अपूर्व हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर चक मझौली बांसडीह रोड के तत्वावधान में रविवार को पचखोरा चट्टी स्थित एक निजी मेडिकल हॉल पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें अलग-अलग क्षेत्र से आए विभिन्न रोगों के करीब 350 से अधिक मरीजों का नि:शुल्क उपचार करने के बाद नि:शुल्क दवा भी वितरित किया गया. कैंप का शुभारंभ जिले के वरिष्ठ हृदय रोग चिकित्सक डॉक्टर संतोष कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

Ballia Breaking News Finance Legal Politics State

एक पंखा, एक बल्ब बिल आया 1.9 लाख, बिजली विभाग से परेशान युवक ने कर ली सुसाइड

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक युवक के घर बिजली का बिल एक लाख रुपये आने से मानसिक परेशान होकर युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने बिजली विभाग पर आरोप लगाया है कि बिजली का बिल ज्यादा आने के कारण बेटे ने परेशान होकर आत्महत्या कर ली। वहीं प्रदेश सरकार के मंत्री एके शर्मा ने घटना पर दुख जताया। साथ ही आरोपियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. मामला अचलगंज थाना क्षेत्र के कुशलपुर वसैना गांव का है। जहां गांव में रहने वाला शिवम राजपूत मजदूरी कर अपना परिवार का पालन पोषण करता था.

Breaking News

Court News: उदयभान हत्याकांड में जिला जज ने दोषी अभियुक्त को सुनाई आजीवन कारावास व बीस हजार लगाई जुर्माना

लगभग तीन साल पूर्व उभांव थाना क्षेत्र के खंदवा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर उसी गांव के उदयभान को बादमाश ने हत्या के नियत से सिर पर प्रहार किया। इसके बाद इलाज के दौरान मऊ प्रकाश हॉस्पिटल में मृत्यु हो गई थी और काफी हंगामा खड़ा हुआ था । उसी मामले में जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमित पाल सिंह की न्यायालय ने हत्यारोपी सतीश कुमार को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है और बीस हजार रूपये जुर्माना से भी दंडित की है। साथ ही जिला जज ने मृतक के पत्नी रीना देवी को अर्थदंड की धनराशि में से पंद्रह हजार रूपये दिलाने का आदेश दी है।

Breaking News

जिला चिकित्सालय में जजी के न्यायिक अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

सिविल जज जूनियर डिवीजन के न्यायिक अधिकारियों ने जिला चिकित्सालय में दो दिवसीय प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षु न्यायिक अधिकारियों ने ट्रेनिंन के दौरान मेडिको लीगल, पोस्टमार्टम, गंभीर जांच, बड़े व छोटे अपराध, हादसे, आत्महत्या, जहरखुरानी और संदिग्ध मौतों के बारे में गहनता से जानकारी ली. प्रशिक्षु जजों ने विभिन्न वार्डों में पहुचकर कागजातों का अवलोकन किया.

Breaking News

कोर्ट न्यूज: गैर इरादतन हत्या के महिला समेत दो आरोपी साक्ष्य के अभाव में बरी

गैर इरादतन हत्या करने के एक मामले में सुनवाई करते हुए अपर जिला जज (फास्ट ट्रैक कोर्ट संख्या तीन) हरिश्चंद्र की अदालत ने साक्ष्य के अभाव में महिला समेत दो अभियुक्तो को संदेह का लाभ देते हुए बरी करने का आदेश पारित की है।

Breaking News

मां सावित्री क्लीनिक एवं क्षार सूत्र सेंटर का हुआ शुभारंभ

गड़वार नगरा रोड स्थित निधरिया चट्टी पर मां सावित्री क्लीनिक एवं क्षार सूत्र सेंटर का शुभारंभ शुक्रवार को वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार स्वर्णकार के कर कमलों से किया गया. इस मौके पर डॉ. स्वर्णकार ने कहा कि इस केंद्र के खुल जाने से क्षेत्र के मरीजों को उपचार में काफी सहूलियत मिलेगी. उन्होंने चिकित्सकीय सुविधा के विस्तार पर प्रकाश डाला.

Breaking News

डीएम ने विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस एवं 25वें विश्व दृष्टि दिवस पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम का फीता काटकर किया शुभारंभ

जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस एवं 25वें विश्व दृष्टि दिवस पर जिला अस्पताल के प्रांगण में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम का फीता काटकर शुभारंभ किया।

Breaking News

कोर्ट न्यूज:अधिवक्ताओं ने दी पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि, किया याद

बलिया: उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मुख्य मंत्री एवं देश के रक्षा मंत्री मान.मुलायम सिंह यादव के द्वितीय पुण्य तिथि पर क्रिमिनल एंड रेवेन्यू बार एसोसिएशन के सभागार में स्मृति चित्र पर अधिवक्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर अधिवक्ताओं ने पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला कहा कि अधिवक्ताओं के सच्चे ही पैसे के रूप में अगर किसी राजनेता को याद किया जाता है तो वह मुलायम सिंह यादव ही थे. इस दौरान टाटा ग्रुप के प्रमुख रतन नवल टाटा के निधन पर भी शोक संवेदना व्यक्त किया गया.

Breaking News

जानलेवा हमले के आरोपियों की जिला जज ने ख़ारिज की जमानत अर्जी

बलिया। लगभग एक माह पूर्व पुरानी रंजिश को लेकर अधिवक्ता उसकी पत्नी तथा उसके भाई के ऊपर कातिलाना हमला करने के मामले में सुनवाई करते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमित पाल सिंह की अदालत ने अपराध की गंभीरता को लेते हुए चार आरोपियों की जमानत अर्जी निरस्त कर दी हैैै। रसड़ा कोतवाली थाना अंतर्गत जाम […]