Turns chaos into clarity.
Breaking News

IRCS: सामाजिक कार्यों में रेडक्रॉस की भूमिका

देवी स्वरूपा मां दुर्गा का नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है, ऐसे में लोग नव दिन मां दुर्गा की पूजा अर्चना करते हैं। ऐसे में आज के दिन नवमी का पांचवां दिन नवदुर्गा का पांचवां स्वरूप स्कंद माता का है. कार्तिकेय (स्कन्द) की माता होने के कारण इनको स्कन्द माता कहा जाता है, ऐसे में एक देवी जिनका नाम सुमन तिवारी है जो जिला अस्पताल में भर्ती हैं, एनिमिया की मरीज हैं उनको एक यूनिट रक्त की आवश्यकता थी, दो यूनिट रक्त उनको पहले चढ़ चुका था एक यूनिट की और आवश्यकता होने पर रेड क्रॉस सोसायटी के जिला समन्वयक शैलेन्द्र पाण्डेय के द्वारा एक यूनिट रक्त की व्यवस्था कराई गई। फिलहाल उनकी स्थिति में सुधार है।

Breaking News

अनिल हत्याकांड के छः आरोपियों को उम्रकैद की सजा

लगभग डेढ़ साल पूर्व उभांव थाना अंतर्गत भीटा भुवारी गांव में रात्रि 9 बजे आरोपितों द्वारा पीट पीट कर हत्या करने व अन्य और दो को घायल करने के मामले में सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट संख्या तीन हरिश्चंद्र की अदालत ने अभियुक्त महिला समेत छः आरोपितों पर दोष सिद्ध करार करते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है तथा सभी धाराओं को मिलाकर कुल 16 हजार रूपये जुर्माना भी लगाया है।

Breaking News

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र का पेड़ से लटकता मिला शव

गड़वार थाना क्षेत्र के सवन गांव रविवार की सुबह 24 साल के युवक की पेड़ से लटकता हुआ शव मिलने से हड़कम्प मच गया। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी। सूचना मिलते की पुलिस मौके पर पहुंच गयी। शव पेड़ से नीचे उतराया और उसे अपने कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिये भेज दिया।

Breaking News

Ballia crime News: बदमाशों ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर देख चिकित्साकों ने किया रेफर

Ballia crime News: बदमाशों ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर देख चिकित्साकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया है.

Ballia Breaking News Crime

प्रशासन के अफसरों की सह पर जमीन कब्ज़ा कराने का वीडिओ वायरल, मचा हड़कंप

सहतवार थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड No 10 सहतवार कस्बे में शुक्रवार को एक विवादित जमीन कब्जा कराने गई पुलिस का वीडियो वायरल हो गया है. बांसडीह तहसीलदार निखिल शुक्ला व सीओ बांसडीह सहित लेखपाल श्रीराम प्रसाद पर लगा पैसे लेकर जमीन कब्जा कराने का आरोप लगाया गया है.

Breaking News

जिला अस्पताल मार्ग बना बायोमेडिकल वेस्ट डंपिंग स्पॉट, बना यक्ष प्रश्न

जिला अस्पताल के पास राजकीय इंटर कॉलेज के सामने बायोमेडिकल वेस्ट खुलेआम फेंका जा रहा है. इसके लिए कहीं न कहीं नपा, जिला प्रशासन व पर्यावरण विभाग के अफसर जिम्मेदार हैं. इस प्रकरण में कोई एक्शन नहीं लिया जाना यक्ष प्रश्न बना हुआ है. विभागीय अफसरों की उदासीनता देख कर हर कोई परेशान है, लेकिन आम जनता को सिर्फ जिला प्रशासन व नगर पालिका प्रशासन पर ही गुस्सा आता है. पर्यावरण विभाग के जिम्मेदार अफसरों की उदासीनता के चलते पैथोलॉजी तथा अस्पतालों के कूड़े कचरे को खुले आम सड़क पर फेंक दिया जाता है. जबकि मानक के अनुरूप चल रहे निजी अस्पतालों को हर साल बायोमेडिकल से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना पड़ता है.

Ballia Breaking News Crime

बलिया में शादी का झांसा देकर बनाता था शारीरिक सम्बन्ध, केस दर्ज कर दबोचने में जुटी पुलिस

जिले के हल्दी थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध स्थापित करने का मामला संज्ञान में आते ही बलिया पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। पीड़िता किशोरी की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को दबोचने के प्रयास में पुलिस जुटी है। 

Breaking News

बलिया जल निगम (ग्रामीण) में एक करोड़ की गड़बड़ी में फंसे मुख्य अभियंता, जांच टीम गठित

बलिया जल निगम ग्रामीण में करोड़ों की हुई गड़बड़ी में अब मुख्य अभियंता वाराणसी विशेश्वर प्रसाद भी फंसे गए हैं। जल निगम के अध्यक्ष अनुराग श्रीवास्तव ने प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। जल निगम के प्रबंध निदेशक डॉ० राजशेखर ने बतौर जांच अधिकारी राजेश कुमार प्रजापति, संयुक्त प्रबन्ध निदेशक (प्रशासन), जल निगम (ग्रामीण), लखनऊ को नामित किया है। इस मामले में पहले से ही वर्तमान एक्सईएन मुकीम अहमद समेत चार अधिशासी अभियंता व तीन लेखाकार के खिलाफ जांच चल रही है। इसको लेकर विभाग में खलबली मचा हुआ है।

Breaking News

ददरी मेला को लेकर इओ व चेयरमैन के बीच छिड़ी वाकयुद्ध

ऐतिहासिक ददरी मेले के आयोजन को लेकर लोगों में संशय बना हुआ है। चर्चा इस बात की हो रही है कि इस बार ददरी मेला का आयोजन होगा या नहीं। वहीं ददरी मेले के आयोजन को लेकर नगरपालिका परिषद बलिया के चेयरमैन संतकुमार गुप्ता उर्फ मिठाई लाल और अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार में वाकयुद्ध छिड़ा हुआ है।

Breaking News

Court News: अधिवक्ता के साथ गाली-गलौज के मामले में कोर्ट ने दो आरोपितों को छः माह के परिवीक्षा पर रिहा का दिया आदेश

लगभग ग्यारह साल पूर्व दवा लेकर रसड़ा जाते समय अधिवक्ता व उसके बूढ़े मां बाप को गाली गलौज मारपीट करने एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में शनिवार को अपर सी जे एम प्रथम कविता कुमारी की न्यायालय ने दो आरोपितों को छः माह के सदाचरण की परिवीक्षा पर रिहा का आदेश पारित की है। तथा न्यायालय ने प्रोवेशन अधिकारी के समक्ष 4नवंबर 2024 को उपस्थित होने हेतु आदेश पारित की है साथ ही कोर्ट ने यह भी आदेश दी है कि इस दौरान सदाचारी बने रहेंगे और कोई भी अपराध कारित करेंगे तो तलब कर दंडित किए जाएंगे।