लगभग तीन साल पूर्व उभांव थाना क्षेत्र के खंदवा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर उसी गांव के उदयभान को बादमाश ने हत्या के नियत से सिर पर प्रहार किया। इसके बाद इलाज के दौरान मऊ प्रकाश हॉस्पिटल में मृत्यु हो गई थी और काफी हंगामा खड़ा हुआ था । उसी मामले में जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमित पाल सिंह की न्यायालय ने हत्यारोपी सतीश कुमार को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है और बीस हजार रूपये जुर्माना से भी दंडित की है। साथ ही जिला जज ने मृतक के पत्नी रीना देवी को अर्थदंड की धनराशि में से पंद्रह हजार रूपये दिलाने का आदेश दी है।
Author: Pradeep Gupta
जिला चिकित्सालय में जजी के न्यायिक अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
सिविल जज जूनियर डिवीजन के न्यायिक अधिकारियों ने जिला चिकित्सालय में दो दिवसीय प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षु न्यायिक अधिकारियों ने ट्रेनिंन के दौरान मेडिको लीगल, पोस्टमार्टम, गंभीर जांच, बड़े व छोटे अपराध, हादसे, आत्महत्या, जहरखुरानी और संदिग्ध मौतों के बारे में गहनता से जानकारी ली. प्रशिक्षु जजों ने विभिन्न वार्डों में पहुचकर कागजातों का अवलोकन किया.
मां सावित्री क्लीनिक एवं क्षार सूत्र सेंटर का हुआ शुभारंभ
गड़वार नगरा रोड स्थित निधरिया चट्टी पर मां सावित्री क्लीनिक एवं क्षार सूत्र सेंटर का शुभारंभ शुक्रवार को वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार स्वर्णकार के कर कमलों से किया गया. इस मौके पर डॉ. स्वर्णकार ने कहा कि इस केंद्र के खुल जाने से क्षेत्र के मरीजों को उपचार में काफी सहूलियत मिलेगी. उन्होंने चिकित्सकीय सुविधा के विस्तार पर प्रकाश डाला.
कोर्ट न्यूज:अधिवक्ताओं ने दी पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि, किया याद
बलिया: उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मुख्य मंत्री एवं देश के रक्षा मंत्री मान.मुलायम सिंह यादव के द्वितीय पुण्य तिथि पर क्रिमिनल एंड रेवेन्यू बार एसोसिएशन के सभागार में स्मृति चित्र पर अधिवक्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर अधिवक्ताओं ने पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला कहा कि अधिवक्ताओं के सच्चे ही पैसे के रूप में अगर किसी राजनेता को याद किया जाता है तो वह मुलायम सिंह यादव ही थे. इस दौरान टाटा ग्रुप के प्रमुख रतन नवल टाटा के निधन पर भी शोक संवेदना व्यक्त किया गया.
आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ के अध्यक्ष डा० सुबास चन्द्र तथा सचिव बने डॉ संजय
प्रान्तीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, उत्तर प्रदेश का द्विवार्षिक अधिवेशन मंगलवार को शहर से सटे हनुमानगंज स्थित होटल महादेव पैलेस में आयोजित किया गया. जिसमें नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का निर्वाचन हुआ. इस मौके पर डा० सुबास चन्द्र यादव को अध्यक्ष तथा डा० संजय कुमार सिंह को सचिव चुना गया.
कोर्ट न्यूज:पति के हत्यारिन आरोपी पत्नी व प्रेमी को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा
लगभग एक साल पूर्व आशनाई के खेल में प्रेमी प्रेमिका को उस समय महंगा पड़ा जब अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या (1) नरेंद्र कुमार सिंह की अदालत ने अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा लेकर दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा से दंडित की और तीस हजार रूपये जुर्माना भी लगाई। जुर्माने की धनराशि जमा नहीं करने पर अतिरिक्त एक साल की सजा भुगतनी होगी.


















Your IP Address : 216.73.216.214