बलिया में 69000 भर्ती घोटाले में कई शिक्षकों पर गाज गिरी है। इसमें 4 शिक्षकों पर बड़ी कार्यवाही हुई वही एक महिला शिक्षिका के खिलाफ पत्र जारी किया है. जिसके बाद महकमे में हड़कंप मच गया है। परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में हुई 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती में चयनित चार शिक्षकों की सेवा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) मनीष कुमार सिंह ने तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया है, जबकि बलिया से स्थानांतरित होकर अमेठी गई स्निग्धा श्रीवास्तव की बर्खास्तगी के लिए सम्बंधित जनपद से पत्राचार किया गया है। ये सभी शिक्षक आवेदन की अंतिम तिथि 22 दिसंबर 2018 के बाद आवश्यक न्यूनतम शैक्षिक योग्यता (अर्हता) प्राप्त कर नियुक्त हुए थे.
Author: Pradeep Gupta
मानवता की मिशाल बनी रेड क्रॉस बलिया
जिलाधिकारी/अध्यक्ष IRCS बलिया प्रवीण कुमार लक्षकार के निर्देशानुसार, मुख्य चिकित्साधिकारी/उपाध्यक्ष डॉ संजीव वर्मन व सचिव/अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आनंद कुमार के आदेशानुसार जिला समन्वयक/कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में बांसडीह तहसील के विकास खण्ड बेरुआरबारी के ग्राम नारायणपुर नंबर 2 (बिंद बस्ती) में दिनांक -16/05/25 दिन शुक्रवार को कतिपय कारणों से लगी लाग में प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री का वितरण, जिला आपदा प्राधिकरण बलिया के सहयोग से रेड क्रॉस सोसायटी बलिया द्वारा किया गया।
सनबीम स्कूल बलिया में इंटरनेशनल चेस एरिना ग्रैंडमास्टर विक्रम मिश्रा के वर्कशॉप का हुआ आयोजन
वर्तमान शिक्षण पद्धति का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है, इसी उद्देश्य को पूर्ण करने हेतु पाठ्यक्रम में खेलों को भी अति महत्वपूर्ण बनाया गया है।
बलिया स्थित सनबीम स्कूल इसी उद्देश्य को पूर्ण करने हेतु निरंतर प्रयासरत रहता है, इसके लिए वह सदैव विद्यार्थियों के हित में नए नए वर्कशॉप आयोजित करते रहता है।
CBSE RESULT : सनबीम बलिया के 10वीं 12 वीं का परीक्षा परिणाम रहा शत प्रतिशत
बलिया : शहर से सटे अगरसंडा स्थित सनबीम स्कूल में कक्षा दसवीं और बारहवीं का परीक्षा परिणाम निकलते ही खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यालय के बारहवीं के कला वर्ग की प्रियंका मौर्य ने 98.2 प्रतिशत एवं दसवीं की अनन्या तिवारी और श्रेया यादव ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। उनके इस परिणाम के साथ ही विद्यालय में निरंतर चौथी बार जिले में शीर्षता प्राप्त की है।
कोर्ट खबर: नाबालिग के साथ बलात्कार करने के अभियुक्त को 25 साल का सश्रमकारावास व 50000 लगाई जुर्माना
लगभग साढ़े तीन वर्षों पूर्व सातवीं कक्षा के नाबालिक के साथ जबरिया दुराचार करने के एक मामले में सुनवाई करते हुए विशेष न्यायाधीश कोर्ट संख्या आठ प्रथम कांत की न्यायालय ने अभियुक्त छोटू सिंह सुजायत चितबड़ागांव पर दोष सिद्ध करार करते हुए 25 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है तथा ₹50000 जुर्माना भी लगाई है जुर्माने की धनराशि अदा नहीं करने पर 6 मास की अतिरिक्त सजा भुगतान पड़ेगी साथ ही न्यायालय ने आदेश दी है की उक्त धनराशि में से पीड़िता को ₹20000 क्षतिपूर्ति के रूप में दिलाया जाय।



















Your IP Address : 216.73.216.218