ठंड की मार झेल रहे गरीबों के हाथ अलाव की तपिस भले न महसूस कर रहे हों मगर उसकी आंच से जिम्मेदारों की जेब जरूर गरम हो रही है। जिले में कागजों में ही अलाव दहक रहे हैं और गरीबों को कंबल भी बंट गये हैं। शासन को रिपोर्ट भी भेज डी गयी है। लेकिन हकीकत में अलाव की चिंगारी नजर नहीं आ रही है। हाल यह है कि एक ही अलावा के पर दो-दो विभाग दावेदारी कर रहे हैं।
बता दें कि ठंड के कारण गरीबों को राहत देने के लिए प्रत्येक वर्ष सर्दी के मौसम में जिला प्रशासन और नगर पालिका प्रशासन की ओर से अलाव की व्यवस्था की जाती है। इसके अलावा जिला प्रशासन की ओर से कंबल भी वितरित किये जाते हैं। इस बार जिला प्रशासन की ओर से सभी पांचों तहसीलों को अलाव जलाने के लिए 50-50 हजार रुपये की धनराशि उपलब्ध करायी गई थी। विभागीय आंकड़ों के अनुसार जिले की नौ नगर क्षेत्र में 90 स्थानों पर प्रतिदिन अलावा जलाये जा रहे हैं। इसके अलावा अब सैकड़ों कंबलों का वितरण का दावा भी किया जा रहा है। वहीं पालिका प्रशासन का दावा है कि वह भी शहर के विभिन्न स्थानों पर अलाव जलवा रहा है।

सर्दियां दस्तक दे चुकी हैं और इसके साथ ही कॉर्बेट नेशनल पार्क से सटे जलाशयों में साइबेरियन पक्षियों ने डेरा जमाना शुरू कर दिया है. हर साल की तरह इस बार भी इन प्रवासी पक्षियों ने हजारों किलोमीटर की लंबी यात्रा तय कर साइबेरिया, तिब्बत और हिमालयी ऊंचे इलाकों से सुरहाताल का रुख किया है. सैलानी पक्षियों को देखकर जिले के लोगों व सैलानियों में खुशी की देखने को मिल रही है.
बलिया केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने औषधि निरीक्षक सिधेश्वर शुक्ल का भावपूर्ण विदाई सम्मान समारोह बुधवार को एक उत्सव वाटिका में मनाया। ज्ञात हो कि औषधि निरीक्षक सिधेश्वर शुक्ल करीब चार साल बलिया में रहे। पिछले दिनों शासन उनका स्थानातरण गोरखपुर के लिये कर दिया गया था। कार्यक्रम में दवा व्यापारियों ने भावुक होकर औषधि निरीक्षक के चार वर्ष के कार्यकाल को याद करके सराहना की । एसोसिएशन के अध्यक्ष आनन्द सिंह ने कहा की औषधि निरीक्षक सबके लिये सहज एवं सहयोगी रहे हैं।
टी.डी. कॉलेज, बलिया के सैन्य विज्ञान विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. अजय कुमार पाण्डेय को जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया द्वारा एक बार फिर मूल्यांकनप्रभारी का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। इससे पूर्व भी वे इस दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं।
जनपद में बहुप्रतीक्षित कारागार बनाने के लिए शासन ने हरी झंडी दे दी है। इसके लिए सरकार ने जमीन खरीदने आदि के लिए 40 करोड़ 40 लाख रुपए की धनराशि अवमुक्त कर दिया है। ऐसे में अब जल्द ही इसकी कवायद शुरू कर दी जाएगी।
विगत 13दिसंबर 25 को शाम साढ़े छः बजे उभांव थाना क्षेत्र बेल्थरा रोड कस्बा अंतर्गत बंशी पैलेस के पास राहुल यादव नामक लड़के को घेर कर मनबढ़ युवकों ने उसके सिने में गोली मारकर निर्मम हत्या कर दिए थे जिसमें उभांव पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वही के प्रतिभा वर्मा,सर्वजीत सिंह उर्फ गोलू, मो.फैज ,अभिषेक व विनोद यादव को गिरफ्तार कर सी जे एम शैलेष पांडेय के न्यायालय में पेश किए जहां न्यायालय ने पूछताछ के उपरांत न्यायिक अभिरक्षा में 14दिनों के रिमांड पर जेल भेजने का आदेश दिया था। इसके उपरांत यह निर्मम हत्याकांड मात्र जनपद का नहीं बल्कि प्रदेश व देश स्तर का हाई प्रोफाइल चर्चित मामला बनता गया और बलिया पुलिस के लिए भी चुनौती साबित हुआ।
मिस उत्तर प्रदेश 2025 का ताज हासिल कर शहर के कासिम बाजार (फ्रेन्ड्स कम्प्यूटर के पास) की रहने वाली अलक्ष्या सिंह ने बलिया का मान बढ़ाया है। अलक्ष्या को मिली इस शानदार उपलब्धि से चहुंओर खुशी का माहौल है। हर कोई अलक्ष्या एवं उनके माता-पिता को बधाई दे रहा है
माननीय उच्च न्यायालय के सकारात्मक रुख व पहल तथा आपके द्वारा कचहरी की हकीकत को अवगत कराना ही आपके सफलता का परिणाम है उक्त उदगार जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार झा ने सिविल एवं फौजदारी संगठन के संयुक्त अभिवादन समारोह में अपने संबोधन भाषण व्यक्त किया। इससे पूर्व श्री झा ने न्यायिक अधिकारी एवं संगठन के अधिवक्ताओं संग मां सरस्वती के चित्र पर फूल माला व दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का उदघाटन किया।
गड़वार-नगरा मार्ग पर अगरसंडा नई बस्ती स्थित ममता फर्नीचर की दुकान में बुधवार की रात करीब साढ़े दस बजे शार्ट सर्किट से लगी आग में करीब 17 से 18 लाख रुपए के सागौन, साखू व शीशम की इबारती लकड़ी और खड़िया, जंगला व अन्य सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन के जवानों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उधर, दुकान मालिक को पड़ोसियों ने सूचना दी। मौके पर पहुंचे दूकान मालिक ने दुकान का जायजा लिया।