
बलिया। भीमपुरा थाना क्षेत्र के भीमपुरा बेलौली मार्ग पर मझौवा के पास सोमवार की रात में संदिग्ध हाल में टाटा की एक कार धू धूकर जल गयी। कुछ ही देर में कार जलकर पूरी तरह खाक हो चुकी थी। कार का कोई हिस्सा बचा नहीं है। अगली सुबह सड़क किनारे खड़ी जली कर को देख हर कोई आश्चर्यचकित था। सभी आने जाने वाले लोग तरीके से आग लगने की वजह लगा रहे थे। कार रोड के किनारे लगायी गयी है और केवल ड्राइवर का गेट खुला हुआ था। कार की खोजबीन करता कोई नहीं देख लोगों को आश्चर्य कर रहा है । जिससे लोगों में तरह तरह की चर्चाएं है। कुछ लोगों की माने तो कार को गाड़ी से टोचन से खींचकर कर ले जाया जा रहा था।
पुलिस की माने तो कार मऊ जनपद की है जिसमें सवार व्यक्ति झुलस गया है। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो कार में आग लगने के बाद वहां कोई दिखाई नहीं दिया। आग लगने की सूचना जब क्षेत्रीय लोगों को हुई तो वहां पहुँचे लेकिन आग के विकराल रूप को देखकर कार के पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। इस संबंध में जब एसओ भीमपुरा से बात की गयी तो बताया कि कार वाले मऊ जिले के है उनका नाम अन्य कुछ पता नहीं है। शाम को आने के लिए कहा है।