चंद्रशेखर मैराथन समिति द्वारा श्रध्देय चन्द्रशेखर जी की स्मृतियों को अक्षुण्ण रखने के साथ-साथ युवाओं में स्वास्थ्य जागरूकता एवं सामाजिक एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से श्रध्देय चंद्रशेखर जी जयंती के शताब्दी वर्ष में दिनांक 19 अप्रैल 2026 को बलिया में आयोजित चंद्रशेखर हॉफ मैराथन के सातवें संस्करण में खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
आयोजन समिति के सचिव उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दिनांक 1 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन वेबसाइट पर किया जा रहा है अब तक लगभग 253 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग करने हेतु रजिस्ट्रेशन कर लिया है ।देश के कोने-कोने से जम्मू कश्मीर उत्तराखंड हरियाणा दिल्ली बिहार झारखंड पश्चिम बंगाल असम मेघालय मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ राजस्थान आदि राज्यों के धावक अपना रजिस्ट्रेशन कराकर इस मैराथन में हिस्सा हेतु इच्छुक हैं।







Your IP Address : 216.73.216.102