Ballia Breaking News Legal State UP Bihar

सात समंदर पार से सुरहा ताल में अठखेलियां करने पहुंचने लगे साइबेरियन पक्षी, लोगों में खुशी

सर्दियां दस्तक दे चुकी हैं और इसके साथ ही कॉर्बेट नेशनल पार्क से सटे जलाशयों में साइबेरियन पक्षियों ने डेरा जमाना शुरू कर दिया है. हर साल की तरह इस बार भी इन प्रवासी पक्षियों ने हजारों किलोमीटर की लंबी यात्रा तय कर साइबेरिया, तिब्बत और हिमालयी ऊंचे इलाकों से सुरहाताल का रुख किया है. सैलानी पक्षियों को देखकर जिले के लोगों व सैलानियों में खुशी की देखने को मिल रही है.

Breaking News

BCDA ने दिया डी आई को विदाई

बलिया केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने औषधि निरीक्षक सिधेश्वर शुक्ल का भावपूर्ण विदाई सम्मान समारोह बुधवार को एक उत्सव वाटिका में मनाया। ज्ञात हो कि औषधि निरीक्षक सिधेश्वर शुक्ल करीब चार साल बलिया में रहे। पिछले दिनों शासन उनका स्थानातरण गोरखपुर के लिये कर दिया गया था। कार्यक्रम में दवा व्यापारियों ने भावुक होकर औषधि निरीक्षक के चार वर्ष के कार्यकाल को याद करके सराहना की । एसोसिएशन के अध्यक्ष आनन्द सिंह ने कहा की औषधि निरीक्षक सबके लिये सहज एवं सहयोगी रहे हैं। 

Breaking News

प्रो.अजय पांडेय को फिर मिला मूल्यांकन प्रभारी का दायित्व

टी.डी. कॉलेज, बलिया के सैन्य विज्ञान विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. अजय कुमार पाण्डेय को जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया द्वारा एक बार फिर मूल्यांकनप्रभारी का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। इससे पूर्व भी वे इस दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं।