शिक्षक और शिक्षामित्र पर गैर-इरादतन हत्या समेत गंभीर धाराओं में केस, न्यायालय भेजे गए
गड़वार/बलिया। थाना गड़वार क्षेत्र के कनैला हरिजन बस्ती स्थित नवीन पोखरा प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार के छात्र 12 वर्षीय अरशद की 11 हजार केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर हुई मौत के मामले में पुलिस ने मंगलवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, मृतक के बड़े भाई मु. सलमान की तहरीर पर बीएनएस की धारा 105, 198 और 3(5) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सहायक अध्यापक विजयशंकर, कोतवाली क्षेत्र के सहायक अध्यापक अनिल कुमार तथा गड़वार क्षेत्र के शिक्षामित्र दीपचंद्र राम को उपनिरीक्षक ओमप्रकाश यादव की टीम ने गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की।
परिजनों का आरोप-लौकी तोड़ने के लिए छत पर भेजा गया
मृतक अरशद, थाना गड़वार क्षेत्र के
मृतक अरशद, थाना गड़वार क्षेत्र के विसुकिया गांव निवासी इजहार का पुत्र था। वह रोज की तरह सोमवार को विद्यालय गया था। परिजनों का आरोप है कि विद्यालय के शिक्षकों ने उसे किचन की छत पर लौकी तोड़ने के लिए भेजा, जहां पास से गुजर रही 11 हजार केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद ग्रामीणों का हंगामा
घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्यालय परिसर में हंगामा किया और जिलाधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। सूचना मिलने पर एसडीएम सदर, सीओ सिटी, बीएसए, खंड शिक्षा अधिकारी समेत गड़वार, सुखपुरा, फेफना और चितबड़ागांव सहित आधा दर्जन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों के आश्वासन और समझाइश के बाद कई घंटे बाद ग्रामीण शांत हुए।
By Pradeep Kumar Gupta | Editor-in-Chief | SamacharBank
Comments
No comments yet.