◾कलेक्ट्रेट बहुउद्देशीय सभागार में विधिक सेवा शिविर हुआ संपन्न
◾न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारी,चिकित्सा,शिक्षा समेत सभी विभागों के अधिकारी हुए सरीक
विधि संवाददाता
बलिया: विधिक सेवा शिविर लगाने का मुख्य उद्देश्य समाज के वंचित, कमजोर, असहाय, विकलांग, चाहे जिस जाति धर्म का हो निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराना है एवं साथ ही केन्द्र एवं राज्य सरकार संचालित भिन्न-भिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करना है। उक्त उदगार जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार झा ने राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में बहुउद्देशीय सभागार कलेक्ट्रेट में आयोजित विधिक सेवा शिविर में संबोधन के दौरान व्यक्त किये ,इससे पूर्व जिला जज श्री झा साहब ने समस्त न्यायिक अधिकारी, डी.एम ज्ञानेंद्र सिंह, एस पी डॉ इरज राजा एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारियों संग मिलकर मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित करते हुए व पुष्प अर्पित करते हुए शिविर का उदघाटन किया और दिव्यांगजनों को ट्राइ साइकिल वितरित की, साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए। साथ ही जरूरतमंद एवं पत्र व्यक्तियों के सहायता के साथ साथ उन्हें समाज के मुख्य धारा से जोड़ने का संदेश दिया।
इसी के साथ विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों ने सरकारी योजनाओं से संबंधित आम - जन को विस्तृत जानकारी गई। जिसमें वृद्धा पेंशन,विधवा पेंशन ,कन्या सुमंगला योजना, पी एम आवास योजना, श्रमिक पेंशन,विश्वकर्मा सम्मान,योजना के अलावा किसानों से जुड़ी योजनाएं व दिव्यांगजनो,महिलाएं, बच्चे,वरिष्ठ नागरिक के अधिकारों के प्रति जागरूक करना विशेष रहा। अंत में न्यायाधीश सचिव प्राधिकरण चंद्रप्रकाश तिवारी ने जनहित में सहयोग एवं समन्वय के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में अपर प्रधान न्यायाधीश कमलापति,विशेष न्यायाधीश प्रथमकांत,विशेष न्यायाधीश प्रमोद कुमार गंगवार,विशेष न्यायाधीश गण सैफ अहमद,रामकृपाल, हरीश कुमार ,सी जे एम शैलेष पांडेय ,सिविल जज (सीनियर डिवीजन) सुश्री गार्गी शर्मा आदि न्यायिक अधिकारी व प्रशासनिक अधिकारियों तथा कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ अमरेंद्र कुमार द्वारा किया गया।
*त्रिभुवन नाथ यादव एडवोकेट*
Comments
No comments yet.