योगी के मंत्री के बेतुके बयान से हो रही किरकिरी
बलिया। विधानसभा का चुनाव नजदीक आते ही सत्ता पक्ष के नेताओं का उलजूलूल बयान सामने आने का दौर शुरु हो गया है। देश के 95% भारतीयों को पेट्रोल की जरूरत ही नहीं": ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी पर यूपी के मंत्री का जवाब सुनकर कुछ अटपटी नहीं लग रहा। लेकिन योगी के मंत्री ओवर कॉन्फिडेंस के शिकार हो गए। ऐसा प्रदेश के लोगों में खूब चर्चा चल रही है। मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा, "सरकार ने 100 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त टीके दिए हैं।"अपनी पार्टी का गुणगान करने में जुटे नेता असलियत को भूला कर कभी-कभी ऐसे बेतुके बयान भी दे बैठते हैं। जो उनके साथ ही पूरी पार्टी को मुश्किलों में डाल देता है। ऐसे ही नेताओं की लिस्ट में अब यूपी के युवा कल्याण मंत्री उपेंद्र तिवारी का नाम भी शामिल हो गया है।मंत्री जी अपनी पार्टी की तारीफ करते करते कुछ ऐसा कह बैठे कि मीडिया की सुर्खियों में आ गए हैं। उन्होंने मीडिया के सामने अजीबो-गरीब बयान देते हुए कहा कि देश की 95 प्रतिशत जनता पेट्रोल-डीजल का इस्तेमाल ही नहीं करती। मंत्री जी यहीं नहीं रुके। एक तरफ जनता डीजल पेट्रोल के ऊंचे दामों से देश की आमजनता कराह रही है। लेकिन सूबे के मंत्री जी आम जनता के दर्द को भूल बैठे और कहा कि डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़े ही नहीं है। मंत्री जी भूल गये कि मात्र डीजल के दर में बढ़ोत्तरी से उत्पादन लागत, परिवहन खर्च बढ़ जाता है। जिससे सामानों की कीमत अपने आप बढ़ जाती है । फोर व्हीलर को चलाने से फर्क नहीं पड़ता है ।
पीएम मोदी व सीएम योगी का गुणगान करते हुए सूबे के मंत्री ने कहा कि 2014 से पहले का आंकड़ा और अभी का आंकड़ा मिला लीजिए, प्रति व्यक्ति आय दोगुनी से ज्यादा बढ़ी है। उन्होंने कहा कि चंद मुट्ठी भर लोग हैं, जो कार से चलते हैं, जिन्हें पेट्रोल की जरुरत है। बाकी 95 प्रतिशत जनता को पेट्रोल-डीजल की जरुरत ही नहीं पड़ती है। इस दौरान पत्रकारों के सवाल उठाने पर मंत्रीजी भड़क गए, उन्होंने कहा कि प्रति व्यक्ति आय की तुलना में अभी पेट्रोल-डीजल के दाम बहुत कम हैं। उनके इस तरह के बयान से आमलोगों में खूब बहस मुबाहिसा चल रहा है।
Comments
No comments yet.