लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने कई दिनों तक उहापोह के बाद  मंगलवार को 10 प्रत्याशियों की सूची जारी की है। जिसमें बलिया के एकमात्र कोटे की बची हुई सीट की घोषणा कर दिया है। जनपद की बहुप्रतीक्षित बैरिया विधानसभा सीट से जयप्रकाश अंचल को पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया है।
मन जा रहा है कि बनते बिगड़ते समीकरण के बीच सपा नेतृत्व ने जयप्रकाश अंचल के नाम की घोषणा की हैं। उनके नाम सूची जारी होने के बाद बैरिया विधानसभा का पारा चढ़ गया है। कारण कि इसी विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के मंत्री आंनद स्वरूप शुक्ल चुनाव लड़ रहे हैं और जबकि भाजपा से बागी हो चुके भाजपा के वर्तमान विधायक सुरेंद्र सिंह निर्दल चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं।ऐसे में अभी से चुनावी पारा गरम होने लगा है।