सपा ने जारी की 24 प्रत्याशियों की सूची

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने कई दिनों तक उहापोह के बाद 24 प्रत्याशियों की सूची को सोमवार को जारी कर दिया। इसमें प्रतापगढ़, इलाहाबाद, गोंडा, बस्ती, संत कबीर नगर, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, आजमगढ़, मऊ, बलिया, जौनपुर, वाराणसी व मिर्जापुर जिले के प्रत्याशियों का नाम है। पार्टी ने बलिया नगर विधानसभा सीट से पूर्व मंत्री नारद राय को टिकट दिया है। जबकि समाजवादी पार्टी ने अब भी बैरिया सहित अन्य विधानसभा सीटों के लिए अभी पत्ते नहीं खोले है।
Comments
No comments yet.