अब तक सरकार के तीन मंत्री सहित 14 विधायक छोड़ चुके हैं बीजेपी
लखनऊ: अब तक योगी सरकार कैबिनेट के तीन मंत्री और 11 विधायक इस्तीफा दे चुके हैं। इनमें स्वामी प्रसाद मौर्य, दारा सिंह चौहान और धर्म सिंह सैनी शामिल हैं। इनके पार्टी छोड़ने की वजह से भले ही भारतीय जनता पार्टी ऊपर से कोई असर ना दिखा रही हो लेकिन अंदर खाने में काफी गर्माहट है इसकी भरपाई के लिए भाजपा के दिग्गज कभी मायावती के काफी नजदीकी रहे बाबू सिंह कुशवाहा को अपने पाले में डालने की मुहिम में जुटी हुई है सरकार कैबिनेट के एक साथ बड़े पैमाने पर फुटकर अलग हो जाने और विपक्षी पार्टी का दामन थामने से क्या असर पड़ेगा यह तो समय ही बताएगा।
अब करि एक दर्जन से अधिक कद्दावर भाजपा के नेताओं ने पाला बदला है। उनके कहते पार्टी में काफी बेचैनी बढ़ गयी। जिन पिछड़े नेताओं ने भाजपा को बाय बोला है। उनमें अधिकांश भाजपा सरकार में मंत्री और विधायक रहे है।
पढ़िए पूरी लिस्ट…
1. बदायूं जिले के बिल्सी से विधायक राधा कृष्ण शर्मा।
2. सीतापुर से विधायक राकेश राठौर।
3. बहराइच के नानपारा से विधायक माधुरी वर्मा।
4. संतकबीरनगर से भाजपा विधायक जय चौबे।
5. स्वामी प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री
6. भगवती सागर, विधायक, बिल्हौर कानपुर
7. बृजेश प्रजापति, विधायक
8. रोशन लाल वर्मा, विधायक
9. विनय शाक्य, विधायक
10. अवतार सिंह भड़ाना, विधायक
11. दारा सिंह चौहान, कैबिनेट मंत्री
12. मुकेश वर्मा, विधायक
13. धर्म सिंह सैनी, कैबिनेट मंत्री
14. बाला प्रसाद अवस्थी, विधायक
Comments
No comments yet.