संयुक्त विकास आयुक्त ने गायब सीएमओ के खिलाफ दी थी तहरीर

[smartslider3 slider="5"]


.
बलिया। यूपी के बलिया जिले में गुमशुदा चल रहे सीएमओ डॉ तन्मय कक्कड़ को बलिया पुलिस ने आखिरकार ढूंढ लिया है। पुलिस सूत्रों की माने तो सीएमओ तन्मय कक्कड़ बलिया पुलिस को बताया है कि आठ नवम्बर को उच्च न्यायालय प्रयागराज में तारीख थी और फिर 11 नवम्बर को भी है। सब देखना है कि सीएमओ साहब 11 को तारीख देखने बाद सीधे जिले में आते है कि अगले दिन सेकंड सैटरडे व संडे की छुट्टी का फायदा उठाते हुए घर चले जाते है। उनके मिलने की जानकारी पुलिस ने संयुक्त विकास आयुक्त आजमगढ़ को दे दी है। जिसके बाद उनके  द्वारा दी गयी गुमशुदगी की तहरीर पर अब रिपोर्ट दर्ज नहीं कि जा सकेगी ।


अब देखना यह है कि उच्च न्यायालय में मुकदमे के नाम पर मुख्यालय से गायब रहने वाले सीएमओ 11 तारीख को माननीय उच्च न्यायालय में पेश होने के बाद सीधे बलिया आते है कि सेकंड सैटरडे व संडे की छुट्टी का फायदा उठाते हुए घर चले जाते है ।
बता दे कि सीएमओ बलिया डॉ तन्मय कक्कड़ जिला मुख्यालय छोड़कर अक्सर गायब रहते है। मंगलवार को इनकी गुमशुदगी की तहरीर संयुक्त विकास आयुक्त आजमगढ़ मंडल ने कोतवाली में दी थी। जिसके बाद बलिया पुलिस ने उनसे संपर्क साधा तो उन्होंने उच्च न्यायालय में मुकदमे के सिलसिले में निकले होने की बात कही है।

[smartslider3 slider="5"]