बलिया: नरहीं थाना क्षेत्र के कोटवा नारायणपुर गांव में बुधवार की रात मंगल यादव (25) की दबंगों ने लाठी से पीट-पीट कर हत्या कर दिया।घटना की सूचना पुलिस को किसी ने दे दी।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस प्रकरण की जांच-पड़ताल करने में जुटी हुई है। युवक की हत्या क्यों की गई ? पुलिस इसकी पड़ताल करने में जुटी है। वहीं, युवक की हत्या से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। युवक की लाठियों से पीट पीटकर की गई। युवक की हत्या को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। सदर पुलिस उपाधीक्षक जगवीर सिंह ने बताया कि एक घर के लोग मंगल यादव को लाठी डंडे पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिए। इस मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से चार के खिलाफ तहरीर दी गयी थी। जिसमे मुकदमा दर्ज कर एक को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया। बाकी आरोपियों के लिए तहरीर दर्ज कर गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।

[smartslider3 slider="5"]