50 साल के वकालत के अनुभवों को किया साझा


बलिया। उत्तर प्रदेश टैक्स बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंह के वकालत के 50 वर्ष पूर्ण होने पर नगर के एक निजी होटल में गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें अधिवक्ताओं ने वर्तमान प्रवेश में वकालत की बिगड़ती दशा पर विस्तार से चर्चा किया। इस मौके पर प्रीतिभोज का आयोजन किया गया।
इस मौके टैक्स अधिवक्ता के रूपमें लगातार 50 साल की वकालत का समय पूरा करने वाले  व टैक्स बार के प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह ने जिंदगी के महत्वपूर्ण समय में टैक्स बार व विभाग में किये गए वकालत के अनुभवों को साझा किया। कहा कि इस वकालत में सबसे महत्वपूर्ण यह है कि अधिकारी व अधिवक्ता के बीच सामंजस्य कितना गहरा है। हम व्यापारी व अधिकारियों के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करते है। इतना जरूर देखना पड़ता है अधिकारी भी नाराज न हो और व्यापारियों का नुकसान न हो। उन्होंने अब तक के अनुभवों को सबके सामने बेबाकी से प्रस्तुत किया। अब तक विभाग समय समय पर किये गए अनुभूति का विस्तृत प्रकाश डाला। इस मौके पर टैक्स बार के वकीलों ने अपने सबसे सीनियर अधिवक्ता को बुके देकर सम्मानित किया। इस मौके पर  टैक्स बार एसोसिएशन, बलिया के अध्यक्ष प्रदीप कुमार वर्मा , बार के सचिव उमेश प्रताप, अजय शंकर, प्रदीप कुमार गुप्त, जनक पांडेय, रजनीश सिंह, गणेश चौरासिया, विकास गुप्ता, संतोष गुप्ता, संतोष अग्रवाल, संतोष राय, शाहनवाज, प्रदीप कुमार पप्पूजी, बद्रीनाथ पांडेय, शिव प्रताप वर्मा, सत्येन्द्र शर्मा, अजय कुमार, प्रदीप वर्मा, ब्रजेश तिवारी आदि मौजूद रहे।