
एसपी कार्यालय परिसर में 50 को पुलिस ने कस्टडी में लिया
सवा माह पूर्व पकड़ी क्षेत्र की किशोरी ने तीन लड़कों पर लगाया था दुष्कर्म का आरोप
जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने लगा दिया था एफआर
एफआर से नाराज लोगों ने आदित्य राजभर के नेतृत्व में एसपी कार्यालय पर किया प्रदर्शन

बलिया। पकड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में करीब सवा माह पूर्व एक नाबालिक लड़की के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस द्वारा जांच पड़ताल के बाद एफआर लगाए जाने से नाराज करीब 100 की संख्या में युवा, नाबालिग लड़के व महिलाएं सोमवार की दोपहर करीब दो बजे समाजसेवी आदित्य राजभर वाराणसी के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने करीब 40 से 50 लोगों को दौड़ाकर पकड़ लिया। जबकि शेष भागने में सफल रहे। पुलिस ने आदित्य राजभर समेत सभी से घंटे भर पूछताछ किया। सूत्रों की माने तो पुलिस ने करीब 30 से 31 लोगों के विरुद्ध संबंधीत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है। इस दौरान काफी संख्या में फोर्स तैनात रही।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पकड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिक लड़की ने करीब सवा माह पूर्व पकड़ी थाने में तीन लड़कों के विरुद्ध दुष्कर्म की तहरीर दिया था। इसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई। तभी लड़की ने अपना बयान बदलते हुए तीन युवकों के बजाय एक युवक को दुष्कर्म करना पुलिस को बताया। तत्पश्चात लड़की द्वारा बताए गए घटनास्थल, सीसीटीवी फुटेज की जांच करने के साथ ही लड़की का मेडिकल मुआयना कराया। जिसमें दुष्कर्म होना साबित नहीं पाया गया। इसके बाद पुलिस ने मामले में एफआर लगा दिया। एफआर की जानकारी होने पर लड़की के मामा निवासी बलिया एवं समाजसेवी आदित्य राजभर वाराणसी के आह्वान पर वाराणसी, गाजीपुर, मऊ, सहित आसपास के जिलों के सैकड़ों की संख्या में युवा, महिला, नाबालिक लड़के पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन देने लगे। इसके बाद पुलिस ने एसपी के निर्देश पर करीब 40 से 50 को कस्टडी में लेकर एसपी कार्यालय बैठाए रखा। जबकि शेष भागने में सफल रहे। इस दौरान पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ सहित सभी अधिकारियों ने पकड़े गए प्रदर्शनकारियों से घण्टो पूछताछ की। सूत्रों की माने तो पुलिस ने 30 से 31 लोगों के विरुद्ध संबंधीत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।

आदित्य का वाहन व स्कार्पियो पुलिस ने किया सीज
एसपी के निर्देश पर आदित्य राजभर की चार पहिया वाहन और एक स्कॉर्पियो पुलिस लेकर कोतवाली गई। जिसे सीज करने की कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है।
Comments
No comments yet.