बलिया : श्री जमुना राम पीजी कॉलेज मानपुर चितबड़ागांव बलिया में बीo एडo के प्रशिक्षुओं का योगा एवं भारत स्काउट/ गाइड प्रशिक्षण महाविद्यालय परिसर में दिनांक 14 जुलाई 2024 से 18 जुलाई 2024 तक चला | स्काउट और गाइड प्रशिक्षण के अंतिम दिन के दौरान टीमों ने अपने टेन्ट का निर्माण किया तथा मुख्य अतिथि प्रोo धर्मेंद्र सिंह, प्रबंधक प्रोo धर्मात्मानंद , डायरेक्टर तुषारनंद एवं समस्त शिक्षकगण द्वारा छात्र-छात्राओं के अच्छे प्रदर्शनी हेतु उत्साहित भी किया गया व समाज सेवा के लिए अग्रणी रहने हेतु सदैव तत्पर रहने की बात भी कही गई |

प्रशिक्षण के अंत में सांस्कृतिक कार्यक्रम व पुरस्कार वितरण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने अपने उदबोधन में कहा कि सभी स्काउट और गाइड को देश सेवा के लिए सदैव तैयार रहना चाहिए और अंत में सभी प्रशिक्षणार्थियों को शुभकामनाएं भी प्रदान की |