घायल ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का अस्पताल में चल रहा उपचार

रक्षा मंत्री राजनाथ ने ट्वीट कर दी जानकारी, जताया दुख

नई दिल्ली। आन्ध्र प्रदेश के कुन्नूर में सेना का हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। जिस पर सीडीएस विपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत कुल 14 लोग सवार थे। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार घटना स्थल से 11 शव बरामद किये गये है। जिसमें सीडीएस विपनि राव व उनकी पत्नी मधुलिका रावत का शव भी शामिल है।

सेना का चापर दुर्घटनाग्रस्त सीडीएस विपिन रावत समेत 13 की मौत

हेलीकॉप्टर एक चाय बागान में गिरा है। हेलीकाप्टर में लगी आग को बुझाने को स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच गये। इस हादसे को लेकर कैबिनेट की आपाताकालीन बैठक हुई। बैठक में एनएसए अजीत डोवाल भी मौजूद रहे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीडीएस जनरल विपिन रावत की मौत की खबर ट्वीट कर दिया है। उन्होंने इस हादसे पर अपना दुख प्रकट किया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने महाराष्ट्र का दौरा रद्द कर दिल्ली रवाना हो गये। भारतीय सेना ने ट्वीट कर सीडीएस विपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका व सेना के 11 अन्य अधिकारियों की की मौत पर घर दुःख जताया है। हादसे में गंभीर रूप से घायल ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का उपचार चल रहा है। उन्हें बचाने के लिए चिकित्सक हरसम्भव प्रयास कर रहे है। इस हादसे से सेना के साथ पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गयी है । लोगों ने देशभर में सेना के अधिकारियों के निधन पर शोक जताते हुए श्रद्धा समन अर्पित किया है।

[smartslider3 slider="5"]