हल्दी।शिक्षा क्षेत्र बेलहरी के ग्रामसभा सुजानीपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में न्याय पंचायत स्तरीय सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन वृहस्पतिवार के दिन किया गया। इस स्पर्धा में सात ग्रामसभा के 16 विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया। आयोजन की शुरुआत मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य व कछुआ ग्रामसभा के वर्तमान प्रधान बलराम यादव द्वारा माँ सरस्वती के फोटो पर माल्यार्पण व फीता काट कर किया गया।इस प्रतियोगिता में दौड़,कबड्डी व खो-खो खेल को रखा गया।जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए पूरी लगन के साथ भाग लिया।बच्चों ने प्रतियोगिता शुरू होने से पूर्व सरस्वती वंदना व स्वागत गीत गाया।
प्रतियोगिता में 100 मीटर बालक वर्ग दौड़ में संजीव यादव प्रथम, धनु यादव द्वितीय स्थान पर रहे। वहीं 100 मीटर बालिका वर्ग में पूजा प्रथम,खुश्बू द्वितीय स्थान पर रहीं। 200 मीटर बालक वर्ग में विनय कुमार प्रथम विनय कुमार,संजीव कुमार द्वितीय,200 मीटर बालिका वर्ग में सकिना प्रथम,अंशिका द्वितीय स्थान पर रहीं।
400 मीटर बालक वर्ग में रंजय कुमार गुप्त प्रथम, धनन्जय यादव द्वितीय और 400 मीटर बालिका वर्ग में वंदना प्रथम,अमृता द्वितीय स्थान पर रहीं। 800 मीटर बालक वर्ग में विनय कुमार प्रथम,अंकित यादव द्वितीय स्थान प्राप्त किया।तथा खो-खो प्रतियोगिता में सीताकुण्ड विजेता तथा पिण्डारी उपविजेता की टीम रही तो वही कबड्डी में सुजानीपुर विजेता तथा बहादुरपुर की टीम उपविजेता रहा।सभी विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया।प्रतियोगिता की अध्यक्षता वीरेन्द्र नाथ मिश्र प्रधान सुजानीपुर,तथा संचालन सतीश चंद्र ठाकुर ने किया। इस मौके पर जनार्दन तिवारी,वृजेश उपाध्याय (प्रधानाध्यापक),मनोज कुमार पांडेय,सुनील कुमार पांडेय,राजेश यादव,अजय कुमार सिंह,विद्यासागर तिवारी,राजू तिवारी,कनकलता,संगीता चौबे, श्वेता मिश्र,मीनू तिवारी सहित कई लोग उपस्थित रहे।
सांसद खेल स्पर्धा: गंवई युवाओं ने दिखाया कौशल
हल्दी।शिक्षा क्षेत्र बेलहरी के ग्रामसभा सुजानीपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में न्याय पंचायत स्तरीय सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन वृहस्पतिवार के दिन किया गया। इस स्पर्धा में सात ग्रामसभा के 16 विद्यालयों के बच्चों...
25 Nov 2021
2 min read
14 views
Pradeep Gupta Editor in Chief
प्रदीप कुमार गुप्त पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। अमर उजाला, प्रभात खबर और राष्ट्रीय सहारा, द डॉन, अवध टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में क्राइम रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे समाचार बैंक के CEO एवं Editor-in-Chief हैं और राजनीति, अपराध व जनसरोकारों पर तथ्यपरक रिपोर्टिंग करते हैं।
Comments
No comments yet.