आपसी मतभेदों को भुलाकर एक साथ हंसी-खुशी से जीये जिंदगी
बलिया। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला मुख्यालय स्थिति परिवार न्यायालय, बलिया में आयोजित किया गया। जिसमें कुल 24 वादों का सुलह समझौते के आधार पर राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारण कराया गया।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के तत्वाधान में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवार न्यायालय बलिया में लोक अदालत का आयोजन प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, सत्यप्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया था।
न्यायालय प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय बलिया में कुल 19 वैवाहिक, भरण पोषण वादों का निस्तारण आपसी सुलह समझौते के आधार पर किया गया, जबकि अपर प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, बलिया श्रीमती श्रद्धा तिवारी के द्वारा कुल 5 वैवाहिक, भरण पोषण वादों का निस्तारण आपसी सुलह समझौते के आधार पर किया गया। इनमें न्यायालय प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय बलिया से 12 मुकदमों में तथा अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, बलिया से 03 मुकदमों में पति-पत्नी आपसी मतभेदों को भुलाकर एक साथ हंसी-खुशी से रहने का वचन देकर परिवार न्यायालय से साथ-साथ विदा हुए।
लोक अदालत में सत्यप्रकाश त्रिपाठी, प्रधान न्यायाधीश उपस्थित वादकारियों को आपसी मतभेदों को भुलाकर साथ जाने वाले दम्पत्तियों को उनके भविष्य के उज्जवल कामना करते हुए न्यायालय से विदा किया। उन्होंने कहा कि जिन्दगी में उतार चढ़ाव आते रहते हैं। आपसी सामन्जस्य बनाकर ही जीवन का आनन्द लिया जा सकता है। परिवार खुश रहने पर समाज व देश भी खुशहाल रहेगा। राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रधान न्यायाधीश, अपर प्रधान न्यायाधीश, परामर्शदाता श्रीमती नूतन श्रीवास्तव उपस्थित होकर वादों के निस्तारण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, विकार अहमद अंसारी, हुसैन अहमद अंसारी, नोडल अधिकारी लोक अदालत/ अपर जिला जज, श्रीमती श्रद्धा तिवारी, अपर प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, सर्वेश कुमार मिश्र, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/सिविल जज व राहुल आनंद, न्यायिक मजिस्ट्रेट बलिया तथा श्रीमती नूतन श्रीवास्तव काउन्सलर परिवार न्यायालय, एवं प्रमोद कुमार पाण्डेय, काउन्सलर, परिवार न्यायालय, बलिया व अन्य लोग जिनमें वैयक्तिक सहायक आशीष श्रीवास्तव, रीडर अजय कुमार राय, एवं लिपिक दिलीप कुमार सहित न्यायालय के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।
Comments
No comments yet.