चेताया कार्रवाई न होने पर अगले दिन करेंगे घेराव
बलिया। समाजवादी पार्टी के कार्यकत्ताओं ने नगर विधायक और प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला के खिलाफ डीएम के प्रतिनिधि को पत्रक सौंपकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। इस दौरान सपा के कार्यकर्ताओं में अपने पार्टी सुप्रीमो के खिलाफ राज्यमंत्री द्वारा दिए गए बयान से काफी आक्रोश रहा।

पत्र में उल्लेख है कि चार नवंबर 2021 को ऐन दीपावली के त्यौहार पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के विरुद्ध सार्वजनिक रूप से लोगों के सम्मुख व पत्रकारों के मध्य अपने भृगुआश्रम मोहल्ला थाना कोतवाली स्थित आवास पर एक बयान दिया है। अखिलेश यादव के विरुद्ध यह बयान आपराधिक मानहानि तथा संपूर्ण समाज में धार्मिक आधार पर द्वेष व घृणा फैलाने के उद्देश्य से जानबूझकर दिया गया है। यह बयान धार्मिक भावनाओं से जुड़ी बातों को भड़का कर समाज में हिंसा और अराजकता फैलाने के उद्देश्य से किया गया एक गंभीर अपराधिक कृत्य है। समाजवादी बलिया के सैकड़ों कार्यकर्ता गर्मजोसी के साथ जिलाधिकारी बलिया को पत्रक दिया और मांग किया कि राज्यमंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ला के खिलाफ मुकदमा नहीं कराया गया तो समाजवादी पार्टी मंत्री शुक्ला का घेराव करेगी। इस अवसर पर पूर्वमंत्री नारद राय, जिलाध्यक्ष सपा राजमंगल यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष (विश्राम यादव, यशपाल सिंह,पूर्व विधायक मंजु सिंह पूर्व नपा चेयरमैन लक्ष्मण गुप्ता, संजय उपाध्याय, राजन कनौजिया, आशुतोष ओझा, अनिल राय, कामेश्वर सिंह, अजय यादव, रविंद्र यादव, अजीत मिश्र, जलालुद्दीन जेडी, रोहित चौबे, धनंजय सिंह विसेन आदि मौजूद रहे।
Comments
No comments yet.