प्रेमिका की शादी के दोनों में चल रहा था मनमुटाव
मऊ। प्रेम कभी-कभी जानलेवा भी होता हैं, जो कभी जिंदगी को नासूर तो बना ही देता है, कभी जिंदगी बीच मझधार में डुबाने का काम भी करता है। ऐसा ही एक मामला मऊ जिले के मुहम्मदाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के देवसी गांव की राजभर बस्ती में सामने आया है। जहां लव अफेयर में प्रेमी ने न सिर्फ खूनी खेल खेला, बल्कि प्रेमिका को गोली मारने के बाद खुद को गोली से उड़ा दिया। इस वारदात से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही सीओ राजकुमार सिंह व कोतवाल शैलेश सिंह मौके पर पहुंच गए। सीओ ने कमरे में मौजूद दोनों के शव को सील करा दिया है। फोरेंसिक टीम की जांच पड़ताल के बाद ही दोनों का शव कमरे से बाहर निकाला जाएगा। घटना शुक्रवार की देर शाम की है।
बताया जा रहा है कि 24 वर्षीय सुधाकर उर्फ मोनू राजभर पुत्र कैलाश राजभर का गांव की 21 वर्षीय वंदना राजभर पुत्री घूराराम से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इधर, 2 मई को वंदना की शादी आजमगढ़ जनपद के तरवां थाना क्षेत्र के खरिहानी गांव में हो गयी। शादी के बाद से ही दोनों में मनमुटाव व अनबन चलने लगी। प्रेमिका की मां तारा देवी के अनुसार सुधाकर आया और वंदना को बुलाने लगा। वंदना कमरे में बल्ब ठीक कर रही थी। इस दौरान सुधाकर कमरे में गया और वंदना को गोली मार दी। इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। इससे दोनों की मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद एसपी भी मौके पर पहुंच गये। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Comments
No comments yet.