चिलकहर। गड़वार थाना क्षेत्र में इन दिनों पुलिसिया सांठगांठ की वजह से सफेद बालू व लाल मिट्टी का खनन जोरों पर चल रहा है। वहीं सफेद बालू का खेल पूरी रात चल रहा है। सूत्रों की मानें तो पुलिस की मिलीभगत से खनन माफियओं की बल्ले-बल्ले है। क्षेत्रीय लोगों में संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते खनन पर तत्काल रुप से रोक लगाने की मांग की।
गड़वार थाना क्षेत्र के कुरेजी, बलुवा, बीरपुर, हजौली सहित विभिन्न स्थानों से इन दिनों 100 से 200 और ट्राली लाल मिट्टी का खनन प्रतिदिन हो रहा है। ऐसे में लगातार खनन होने की वजह से 40 से 50 फुट नीचे गड्ढे से मिट्टी को निकाला जा रहा है। लेकिन पुलिस सबकुछ जानते हुए भी इस मामले को संज्ञान में नहीं ले रही है। सूत्रों की मानें तो पुलिस की मिलीभगत से प्रति ट्राली सेटिंग कर खनन करवाया जा रहा है उधर सफेद बालों का खनन कोपवा बहादुरपुर समेत अन्य स्थानों से कराकर खनन माफिया सिहाचवर, चिलकहर के रास्ते प्रतिदिन रात के समय बेच दी रहे है। हालांकि क्षेत्रीय लोगों की माने तो पुलिस की शिकायत के बावजूद भी खनन माफियाओं पर कार्रवाई नहीं की जाती है। ऐसे में लोगों का आरोप है कि पुलिस सांठगांठ करा कर यह धंधा जोरों पर चला रही है ऐसे में एक तरफ जहां राजस्व का प्रतिदिन लाखों का नुकसान हो रहा है। वहीं अवैध कार्य भी पुलिस की सरक्षण खूब हो है। जिसकी चर्चा इन दिनों जोरों पर चल रही है। इस संबंध में सीओ सिटी भूषण वर्मा ने बताया कि मुझे इस बात की कोई जानकारी है। यदि ऐसी बात होगी तो संबंधित अधिकारियों से जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
Comments
No comments yet.