बलिया। आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में नौजवानों को रोजगार की गारंटी देने जा रही है । जिसकी घोषणा दिल्ली के मुख्यमंत्री आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी 28 नवंबर को रमाबाई अंबेडकर पार्क में आयोजित रैली में करेंगे। यह बातें आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश सह प्रभारी अनूप पांडेय ने बलिया में पार्टी के पदाधिकारियों की रैली तैयारी बैठक को संबोधित करते हुए कहा, श्री पांडेय ने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में सत्ता नहीं व्यवस्था परिवर्तन के लिए संघर्ष कर रही है। आज उत्तर प्रदेश में बेरोजगारों को रोजगार की आवश्यकता है खासकर उत्तर प्रदेश का पूर्वी इलाका विकास के पिछड़े पायदान पर खड़ा है पीड़ा और पलायन कि दंश झेलने वाले इस पूर्वांचल को निजात तभी मिलेगी जब उत्तर प्रदेश में आम आदमी की सरकार बनेगी।
श्री पांडेय ने कहा कि वर्तमान में जो देश में सरकार चल रही है देश के संसाधनों को बेचने में लगी है और इस सरकार का मुद्दा रोटी और रोजगार नहीं है बल्कि अपने चहेते दोस्तों को भारत के संसाधनों को औने पौने दाम पर बेचना और उससे मिली दलाली पर सत्ता में बने रहना । आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के सभी सीटों पर चुनाव लड़ रही है। रोजगार गारंटी रैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या भाग लेने के लिए कुशीनगर के कार्यकर्ता लखनऊ जाएंगे और रैली को सफल करेंगे। बैठक में जिला अध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार , अविनाश सिंह, बलिया विधानसभा के प्रभारी प्रत्याशी अजय राय मुन्ना बांसडीह विधानसभा के प्रभारी प्रत्याशी बलवंत सिंह, मनोज पांडेय रणविजय कुमार, एन एडवोकेट,एचएन सिंह, महिला विंग के प्रदेश सचिव श्रीमती उषा राय ,डॉक्टर सोमनाथ सिंह ,नगर अध्यक्ष अशोक कुमार ,मनोज त्रिपाठी।
प्रदेश में बेरोजगारों को रोजगार की जरूरत: अनूप
बलिया। आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में नौजवानों को रोजगार की गारंटी देने जा रही है । जिसकी घोषणा दिल्ली के मुख्यमंत्री आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी 28 नवंबर को रमाबाई अंबेडकर पार्क में आयोजित रैल...
16 Nov 2021
2 min read
11 views
Pradeep Gupta Editor in Chief
प्रदीप कुमार गुप्त पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। अमर उजाला, प्रभात खबर और राष्ट्रीय सहारा, द डॉन, अवध टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में क्राइम रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे समाचार बैंक के CEO एवं Editor-in-Chief हैं और राजनीति, अपराध व जनसरोकारों पर तथ्यपरक रिपोर्टिंग करते हैं।
Comments
No comments yet.