बलिया के डाक अधीक्षक हेमंत कुमार ने दी जानकारी

बलिया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का भुगतान पाने के लिए किसान अब डाकघर में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का खाता खुलवा सकते हैं। इसकी जानकारी बलिया डाक अधीक्षक हेमंत कुमार ने दी है। उन्होने बताया कि किसानों कि सहूलियत को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है.


डाक अधीक्षक हेमंत कुमार ने बताया कि उप निदेशक कृषि के मुताबिक जिले में किसान सम्मान निधि के लिए 40000 खाते खोले जाने हैं। किसानों की सुविधा के लिए सभी विकास खंडों पर डाक विभाग के कर्मचारियों को बतौर सुविधादाता तैनात कर दिया गया है। जो किसानों का खाता पोस्ट आफिस में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के तहत आसानी से खोलेंगे.

डाक अधीक्षक हेमंत कुमार ने बताया कि अन्य सरकारी सब्सिडी के लिए भी अपने नजदीकी डाकघर में खाता खोलवाया जा सकता है। डाकघर में खाता खुलवाने के लिए लाभार्थी को सिर्फ आधार कार्ड और मोबाइल नंबर प्रस्तुत करने की जरूरत है। डाक अधीक्षक ने कहा डाकघर में आधार कार्ड नया बनावाया जा सकता है और आधार अपडेशन भी कराया जा सकता है।