मृतका थी पूर्व प्रधान की पुत्रवधु
बलिया। पति-पत्नी में विवाद के कारण शादी के डेढ़ माह बाद ही एक नव विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। मृतका पूर्व प्रधान की पुत्रबधू थी। मौत की खबर पूरे इलाके में फैला गई। लोग नींद से उठे ही थे कि मौत की खबर उनकी कानों में पहुंची और थोड़ी ही देर में घटनास्थल पर सैकड़ों की भीड़ जमा हो गई।
बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के पीपरपांती गांव में सोमवार की सुबह एक नवविवाहिता फांसी पर लटक कर आत्महत्या कर ली। घटना की वजह से पूरे गांव मातम पसर गया। गांव के पूर्व प्रधान की पुत्रवधू खुशबू (28) पत्नी बरमेश्वर ओझा ने सोमवार की सुबह जब अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो घरवाले दरवाजा खुलवाने का प्रयास करने लगे। लेकिन कोई जवाब न मिलने पर किसी अनहोनी की आशंका पर पुलिस को घटना की सूचना दी गई। मौके पर पहुचीं पुलिस ने खुशबू के कमरे का दरवाजा तोड़ा तो अंदर वह पंखे में दुपट्टे से फांसी लगाकर झूलती मिली। इसके बाद अचानक घर की महिलाओं में चीखना- चिल्लाना शुरू कर दिया।
कुछ देर बाद बांसडीहरोड थानाध्यक्ष वीरेंद्र मिश्रा मौके पर पंहुचे और घरवालों से घटना की जानकारी ली। इसके बाद फोरेंसिक टीम को जांच के लिए मौके पर बुलाया। टीम ने घटनास्थल से नमूने एकत्र किए। उधर सूचना पाकर एसडीएम सदर जुबेर अहमद व सीओ बांसडीह प्रीति त्रिपाठी भी घटनास्थल पर पहुंच गई। घटना की पूरी जानकारी लेने और पूछताछ के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की बीते 26 नवंबर 2021 को शादी हुई थी। अभी उसके वैवाहिक जीवन के दो माह भी पूरे नही हुए थे। नव विवाहिता ने यह कदम किन परिस्थितियों ने उठाया यह ज्ञात नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष वीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मृतका का पति से विवाद का मामला सामने आ रहा है। जिसके कारण उसने आत्महत्या की है। आगे की जांच चल रही है। मृतका के मायके वाले दिल्ली रहते हैं। उन्हें भी सूचना देकर बुलाया गया है।
Comments
No comments yet.