शहर बाजार में खाद्य पदार्थो में बड़े पैमाने पर हो रही मिलावट fsssi की उदासीनता से लोगों में नाराजगी

बलिया। शहर के बाजार में भी खाद्य पदार्थो में बड़े पैमाने पर हो मिलावट की जा रही हैं. fsssi महकमे की उदासीनता से लोगों में नाराजगी हैं. जिले के बाजारों में कई नामी कम्पनियों के बिक रहे नकली खाद्य सामानों का खुलासा करते हुए गड़वार थाने पुलिस ने एक गोदाम पर छापेमारी कर करीब पांच लाख रुपए के कई सामानों को बरामद किया है। टाटा कम्पनी लिमिटेड के जाँचकर्ता अधिकारी अजय कुमार पंडित Tata- Consumer product Limited, Patanjali Ayurveda Limited, Marico Limited, procter and Gamble कंपनी व pidilite Indus, Limited को कम्पनी के द्वारा नकली रैपर लगाकर सामानों के बेचने की लिखित सूचना सात दिसम्बर को दी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक गड़वार संजय शुक्ला के द्वारा उच्चाधिकारीगणों को अवगत कराते हुए तत्काल अभियोग दर्ज कर लिया गया.

पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना पर गड़वार में एक दुकान(गोदाम) पर छापेमारी कर से भारी मात्रा में नकली सामान बरामद किया गया। जिसमे पंतजली सरसो का तेल एक लीटर-79 पीस, टाटा टी प्रीमीयम 250 ग्राम का भरा पैकेट- 392 पीस, विक्स वेपोरब 10 ML की डीब्बी भरी हुई 930 पीस, विक्स वेपोरब खाली डीब्बी 1502 पीस, विक्स वेपोरब 10 ML का स्टीकर 50 सीट एक सीट में 187 पीस स्टीकर है, फेवीकॉल 20 ग्राम का बोतल स्टीकर के साथ 594 पीस, फेवीकॉल 20 ग्राम का खाली बोतल 1502 पीस, फेवीकॉल का स्टीकर 50 सीट एक सीट पर 64 पीस स्टीकर छपे है, पैरासूट 190 ML का जासमीन भरा बॉटल 1126 पीस, पैरासूट जासमीन 90 ML का भरा 490 पीस, पैरासूट जासमीन का खाली बोतल 1244 पीस, पैरासूट जासमीन का स्टीकर 190ML का स्टीकर (19621) पीस, पैरासूट जासमीन बोतल पर लगने वाला इनर सफेद कलर का करीब 540 पीस है।