बलिया। नगर के एक निजी होटल में बलिया नर्सिंग होम एसोसिएशन बलिया की बैठक आयोजित की गई।जिसमें वर्ष 2022 के लिए नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष के पद पर डॉ. राजेश कुमार केजरीवाल, डॉ बीके गुप्ता सचिव एवं आफताब आलम कोषाध्यक्ष को चुना गया। इस बैठक में संरक्षक डॉ. अमिता सिंह ने नवगठित बलिया नर्सिंग होम एसोसिएशन के सभी संस्थापक सदस्यों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. पी के सिंह के कार्यों की सराहना की गई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे डॉ. अशोक कुमार सिंह कई बिंदुओं पर अपना सुझाव व्यक्त किया। क्लिनिकल इस्टेबिलिसमेंट एक्ट के विरोध में 26 दिसंबर 2021 दिन रविवार को प्रयागराज में एक आम सभा का प्रदेश स्तर पर आहूत की गई है। जिसमें अधिकतम भागीदारी के लिए आवाहन किया गया। यदि शासन द्वारा निजी चिकित्सालय के सुझावों पर सप्ताह भर में अमल नहीं किया गया तो पूरे प्रदेश स्तर पर सभी निजी चिकित्सालयो को पूर्ण तथा तीन दिनों के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया। बैठक में डॉ. अजीत सिंह, डॉ. आशु सिंह, डॉ. एके गुप्ता, डॉ. अनिल सिंह, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. जितेन्द्र सिंह, डॉ. शशिकला सिंह, डॉ. सुजीत कुमार, डॉ. डी. प्रसाद डॉ. बिनोद सिंह, डॉ. बीएन. गुप्ता, डॉ. कृष्णा शंकर, डॉ. अनिल सोनी, डॉ. मुश्ताक आलम आदि ने भाग लिया।
[smartslider3 slider="5"]
Comments
No comments yet.