निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 200 से अधिक मरीज लाभान्वित
बलिया : हनुमानगंज स्थित सिटी हॉस्पिटल एवं मेदांता हॉस्पिटल, पटना के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को आयोजित निःशुल्क विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें क्षेत्र के 200 से अधिक मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों क
बलिया : हनुमानगंज के सिटी हॉस्पिटल एवं मेदांता हॉस्पिटल, पटना के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को आयोजित निःशुल्क विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें क्षेत्र के 200 से अधिक मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों का निःशुल्क परामर्श एवं चिकित्सकीय मार्गदर्शन मिला.शिविर को सफल बनाने में डॉ. ए.के. गुप्ता के विशेष सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
स्वास्थ्य शिविर में मेदांता हॉस्पिटल पटना के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर आवश्यक परामर्श दिया.
न्यूरो सर्जन डॉ. आबता यदुनंदन बच्चन, कार्डियक विशेषज्ञ डॉ. मयंक आर्या, ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ. नीरज कुमार एवं गैस्ट्रो विशेषज्ञ डॉ. मुकेश कुमार ने मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकी सलाह प्रदान की।
शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों की सहभागिता रही। विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होने से क्षेत्रवासियों को काफी सुविधा मिली। इस अवसर पर लोगों ने एसपी सिटी हॉस्पिटल एवं मेदांता हॉस्पिटल की इस जनहितकारी पहल की सराहना की गयी.
आयोजकों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों तक बेहतर एवं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना तथा गंभीर बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक करना था। डॉ. ए. के. गुप्ता के सहयोग से आयोजित यह शिविर क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक सराहनीय पहल के रूप में सामने आया।
प्रदीप कुमार गुप्त पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। अमर उजाला, प्रभात खबर और राष्ट्रीय सहारा, द डॉन, अवध टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में क्राइम रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे समाचार बैंक के CEO एवं Editor-in-Chief हैं और राजनीति, अपराध व जनसरोकारों पर तथ्यपरक रिपोर्टिंग करते हैं।
Comments
No comments yet.