बलिया। नलकूप चालक राजेन्द्र यादव की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर कड़े निर्देश के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पुलिस पूछताछ करने में जुटी हुई है।
बांसडीहरोड पुलिस ने नलकूप चालक राजेन्द्र यादव हत्याकांड में अभियुक्त गोपाल यादव पुत्र दीनदयाल यादव (निवासी गजियापुर थाना बांसडीह रोड बलिया) को गिरफ्तार कर लिया है। दुबौली सलेमपुर मोड़ तिराहे से गिरफ्तार गोपाल यादव के पास से घटना में प्रयुक्त एक देशी तमंचा, खोखा कारतूस व एक जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया। पुलिस इस वारदात में शामिल और आरोपितों की तलाश कर रही है। गौरतलब हो कि राजेंद्र सोमवार को पड़ोस के श्रीपुर गांव के पानी टंकी परिसर में धान की पिटाई करा रहे थे, तभी कुछ अपराधियों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी।
पुलिस को मौके से एक बाइक मिली थी। राजेंद्र के भाई राजेश यादव की तहरीर पर चार के खिलाफ हत्या का नामजद केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी। मंगलवार को मुखबीर की सूचना पर बांसडीह रोड प्रभारी निरीक्षक मन्टू राम मय हमराह के साथ गोपाल को दबोच लिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में का. विक्रम सिंह यादव, रवि मौर्य व शत्रुघ्न कुमार शामिल रहे।