नगवां में सपा उम्मीदवार नारद को मिला जनसमर्थन

दुबहर/बलिया। चुनावी प्रचार अब धीरे-धीरे जोर पकड़ने लगा है। सभी प्रत्याशी अपना कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते। इसी क्रम में गुरुवार को शहीद मंगल पांडे के पैतृक गांव नगवा पहुंचे सपा के प्रत्याशी पूर्व मंत्री नारद राय ने ग्रामीणों द्वारा आयोजित जनसभा में सपा सरकार में कराए गए दर्जनों विकास कार्यो को गिनाते हुए कहा कि- जितना विकास का कार्य बलिया में सपा सरकार में हुआ, उतना किसी भी सरकार में नहीं हुआ।

पूर्वमंत्री ने कहा कि मैं कोई बाहर का नहीं हूं, मैं बागी बलिया का बेटा हूं। यहीं पर खेला- कूदा, पढ़ा- लिखा, बलिया के छात्रों ने मुझे छात्र संघ का अध्यक्ष बनाया। उसके बाद मैं जनेश्वर मिश्र के सानिध्य में रहकर राजनीति का गुर सिखा और आप लोगों के आशीर्वाद से विधानसभा में पहुंचा और मंत्री भी बना। मैं हमेशा क्षेत्र के लोगों के साथ जुड़ा रहा तथा आपके सु:ख और दु:ख में हमेशा शामिल होता रहा। यदि आपका आशीर्वाद मिला तो सपा सरकार बनने पर फिर एक बार बलिया में विकास की गंगा बहेगी। कहा कि नगवा में पूर्व मंत्री स्व० विक्रमादित्य पांडेय की मूर्ति स्थल का शिलान्यास हमारे हाथों हुआ था। सरकार बनने पर उनकी मूर्ति नगवा मे ही लगेगी। जिसका अनावरण अखिलेश यादव जी के हाथों कराया जाएगा।
इस दौरान ग्रामीणों द्वारा बुके भेंटकर 51 किलो के फूलों का माला द्वारा नारद राय का स्वागत किया गया। उपस्थित लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि भुवनेश्वर पासवान, पूर्व प्रधान मुन्ना पाठक, अवनीश उपाध्याय, लल्लू पाठक, धनजी चौरसिया, सुधीर कनौजिया, रघुराज चौबे, गडल दुबे, अरुणेश पाठक, विनोद पाठक, अनिल पाठक,विमल पाठक पोंगा, कृष्ण बिहारी राजभर, निर्मल पासवान, राकेश यादव, सुनील राम, मुन्ना साह, ददन यादव, मुख्तार अंसारी, बंझू पाठक, राजेंद्र तिवारी, छोटेलाल राजभर, श्रीप्रकाश पांडे मुन्ना, जमाल आलम, राजकुमार पांडे, बरमेश्वर प्रधान, परमात्मा पांडे, रामनारायण यादव, सुशील पांडे, एवं गायक विजयशंकर पाठक आदि लोग मौजूद रहे। अध्यक्षता भरत पाठक एवं संचालन युवजन सभा के जिला महासचिव नितेश पाठक ने किया।