चिलकहर। गडवार पुलिस ने अपहरण की गलत सूचना देने पर बाप बेटे को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। फेफना थाना क्षेत्र के पिता-पुत्र दोनों को सर्विलांस के सहारे सिहाचवर चट्टी पर गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार के दिन शांति भंग में चालान कर दिया। हालांकि पुलिस यह कार्रवाई इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।
पुलिस की मानें तो यह मामला गाड़ी के तीन लाख लोन चुकाने को लेकर था। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश्वर मिश्र ने बताया कि फेफना थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी नंदलाल राम सात दिसंबर को लिखित सूचना दिया था कि गांव के ही दिलीप यादव द्वारा कर लिया गया है पुलिस जब इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मोबाइल को सर्विलांस के जरिए चढ़ा कर बुधवार की शाम सिहांचवर चट्टी से गिरफ्तार कर लिया गया। बताया कि अपहरण की झूठी सूचना दी गई थी। गाड़ी का लोन का मामला था जिसकी वजह से वह अपने पुत्र को गायब कर दिया था। उसमें दिलीप यादव गारंटर थे इसलिए उस पर आरोप लगाया था हालांकि दिलीप यादव का मोबाइल ट्रेस किया गया तो उसका लोकेशन कुछ दिन पहले से ही वाराणसी में बता रहा था। गलत सूचना देने पर पुलिस ने गिरफ्तार कर पिता पुत्र को बृहस्पतिवार के दिन शांति भंग में चालान कर दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में क्राइम इंस्पेक्टर अंशुमान यदुवंशी प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश्वर मिश्र, अरुण यादव, प्रमोद कुमार सहित आदि लोग शामिल रहे।