
बलिया : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर बलिया जिले के हुसैनाबाद निवासी व समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय सचिव अमित कुमार सिंह को इस बार बांसडीह विधान सभा के उम्मीदवार व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को जिताने की नयी ज़िम्मेदारी मिली। अब अमित सिंह इस नई जिम्मेदारी को किस तरह से निभाएंगे, यह तो समय ही बताएगा। हालांकि अपनी नई जिम्मेदारी को बखूबी निभाने की बात अमित सिंह ने कही है।

युवा नेता अमित कुमार सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के नीतियों से जन जन को अवगत कराते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के द्वारा प्रदेश में कराए गए विकास कार्यों से लोगों को जागरूक करने की प्रतिबद्धता दोहरायी है। कहा कि जनता को बस पूर्व की सरकार में कराए गए विकास कार्यों को बताना है। उन्होंने बताया कि जिले की आठों विस सीटों पर हमारी पार्टी की जीत होगी। जिसके बाद सूबे में सपा की सरकार बनेगी और उसके मुख्यमंत्री अखिलेश यादव होंगे। इस पर क्षेत्र के अभिषेक सिंह, मनोज यादव, सुमित सिंह, बिट्टू सिंह, रवि श्रीवास्तव, सलीम अंसारी, अनिल खरवार व टुनजी सिंह आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है
Comments
No comments yet.